फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, INLD Alleged JJP Leader Ajay Chautala for Misuse of Party Fund

इनेलो ने अजय चौटाला पर लगाए गंभीर आरोप, आरएस चौधरी बोले- पार्टी फंड का दुरुपयोग किया है

Fri, 19 Apr 2019 10:40 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 19 Apr 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, INLD Alleged JJP Leader Ajay Chautala for Misuse of Party Fund
अजय सिंह चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के बीच इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी ने जेजेपी संरक्षक अजय सिंह चौटाला पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। चौटाला पर इनेलो के पार्टी फंड का दुरुपयोग करके इनेलो के बजाए अपने खास समर्थकों के नाम पर जमीनें खरीदने के आरोप लगाए गए हैं। इनेलो के टूटने के बाद अजय चौटाला और उनके पुत्र दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी बना ली थी।
विज्ञापन


इनेलो विधायक दल के नेता अभय सिंह चौटाला ने भी एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने भाई पर दफ्तरों की जमीन में फर्जीवाड़े के आरोप जड़े हैं। अब आरएस चौधरी ने आशंका जाहिर की है कि पार्टी कार्यालय खोलने के नाम पर ऐसा फर्जीवाड़ा बाकी जिलों में भी हुआ है। चौधरी के अनुसार, अजय सिंह चौटाला पर जब इनेलो संगठन की जिम्मेदारी थी, तब पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें हर जिले में इनेलो के दफ्तर खोलने के लिए अधिकृत किया था।
विज्ञापन


इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल खोलकर आर्थिक सहयोग किया। आरएस चौधरी ने आरोप लगाया कि पार्टी वर्करों ने जो पैसा दिया, उससे इनेलो के नाम पर जमीनें खरीदने के बजाय अजय चौटाला ने अपने खास समर्थकों के नाम पर जमीनें खरीदी और रजिस्ट्री कराई। इससे साबित होता है कि अजय चौटाला बहुत पहले से पार्टी में बिखराव चाहते थे। वे अलग झंडे और अलग डंडे के हक में थे, जिसके लिए वे पिछले काफी समय से इनेलो को कमजोर करने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं आरोप

आरएस चौधरी ने कहा कि पानीपत में करीब 60 से 70 लाख रुपये की गड़बड़ हुई है। अंबाला के दफ्तर की जमीन गनमैन के नाम है, जबकि जींद के दफ्तर में चौधरी देवीलाल सदन का करीब 15 लाख रुपया लगा है। सिरसा जिले में पार्टी दफ्तर की जमीन भी इनेलो के नाम नहीं है। पानीपत के दफ्तर की जगह निजी सचिव के नाम पर है। उन्होंने कहा कि दस जिलों में करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ है। पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने मुझे पूरे मामले की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed