फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Haryana Family Named Son Modi Sharma

हरियाणाः मां-बाप ने बेटे का नाम रखा ऐसा, जानकर नरेंद्र मोदी भी कहेंगे- भई वाह, मजा ही आ गया

Sat, 25 May 2019 02:40 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 25 May 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Haryana Family Named Son Modi Sharma
बच्चे का नाम रख दिया मोदी - फोटो : अमर उजाला
23 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन बेटे का जन्म हुआ और उसका ऐसा नाम रख दिया, जिसे जानकर नरेंद्र मोदी का दिल बाग बाग हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों की संख्या देश ही नहीं दुनिया भर में है। इसके साथ ही उनकी नीतियों के समर्थकों की तादाद भी करोड़ों में है।
विज्ञापन


शायद इसी वजह से मोदीभक्त शब्द भी मीडिया ने गढ़ा हुआ है। ऐसे ही एक मोदी भक्त ने वीरवार मतगणना के दिन को जन्मे अपने बेटे का नाम ही मोदी रख दिया। हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले में कस्बा बाबैन के गांव बीड़ मंगौली निवासी संजय शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जबरदस्त समर्थक है।
विज्ञापन


वीरवार को जब लोकसभा चुनाव की मतगणना हो रही थी, उसी दौरान उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। उसके बाद जब लोकसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत के समाचार मिले, तो संजय ने अपने बेटे का नाम ही मोदी शर्मा रख दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय शर्मा ने बताया कि जो काम भारतीय जनता पार्टी ने देश के लिए किया है, उसे देखकर उन्हें मोदी पर नाज है। जब उनके घर बच्चे ने जन्म लिया तो खुशियों का ठिकाना नही रहा। देश में हर जगह मोदी के नाम की चर्चा चल रही थी तो उनके पिता कालू राम शर्मा और भाई कुलदीप शर्मा के मन में ख्याल आया की क्यों ना हम अपने बेटे का नाम मोदी रख लें।

सभी परिजनों ने इस पर सहमति जताई और बेटे का नाम मोदी शर्मा रख दिया गया। बच्चे के दादा कालू राम शर्मा और ताया कुलदीप शर्मा ने कहा कि मोदी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है और जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नाम रोशन कर रहे है, हमें भी पूरी आशा है की कही न कही हमारा मोदी भी हमारे साथ-साथ देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed