फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Haryana Candidates Political Background and Career

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में 10 प्रतिशत दागी उम्मीदवार हैं और केवल पांच महिला प्रत्याशी

Sun, 05 May 2019 01:27 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 05 May 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Haryana Candidates Political Background and Career
फाइल फोटो
हरियाणा की दस सीटों पर 12 मई को छठे चरण के लोकसभा चुनाव में भाग्य अजमा रहे 223 उम्मीदवारों में 39 फीसदी करोड़पति हैं तो दस फीसदी पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसका खुलासा हरियाणा इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन


गुड़गांव लोकसभा से इनेलो प्रत्याशी वीरेंद्र राणा 102 करोड़ की संपत्ति के साथ प्रदेश के सबसे रईस उम्मीदवार है। इस बार केवल 5 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही है। एडीआर के रिपोर्ट के मुताबिक, छठे चरण के चुनाव में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 4.45 करोड़ रुपये है। 87 उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है।
विज्ञापन


पार्टी अनुसार कांग्रेस प्रत्याशियों के पास औसतन 25 करोड़, इनेलो के पास औसतन 17 करोड़, भाजपा के पास औसत 14 करोड़ की संपत्ति है। जबकि 117 उम्मीदवार कर्जदार है। इसमें सोनीपत के इनेलो प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार छिकारा 16 करोड़ के कर्ज के साथ प्रदेश में अव्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों में 11 प्रतिशत उम्मीदवारों पर घोषित आपराधिक मामले दर्ज है। जिसका जिक्र प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में किया है। बड़ी पार्टियों में कांग्रेस के दस उम्मीदवारों में चार और आम आदमी पार्टी के तीन प्रत्याशियों में एक दागी है।

प्रदेश के टॉप-3 अमीर प्रत्याशी

वीरेंद्र राणा, (इनेलो, गुड़गांव) : 102 करोड़ रुपये
श्रुति चौधरी, (कांग्रेस, भिवानी-महेंद्रगढ़) : 101 करोड़ रुपये
दुष्यंत चौटाला, (जजपा, हिसार) : 76 करोड़ रुपये

प्रदेश के सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी
अश्वनी, (आजाद उम्मीदवार, सोनीपत) : 1700 रुपये
राज कुमारी, (भारत प्रभात पार्टी, कुरुक्षेत्र) : 22000 रुपये
विक्रम सिंह, (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, कुरुक्षेत्र) : 25378 रुपये

 

प्रदेश के टॉप-3 कर्जदार प्रत्याशी

- सुरेंद्र कुमार छिकारा,  (इनेलो, सोनीपत) : 16 करोड़ रुपये
- श्रुति चौधरी, (कांग्रेस, भिवानी-महेंद्रगढ़) : 15 करोड़ रुपये
- दिग्विजय सिंह चौटाला, (जजपा, सोनीपत) : 11 करोड़

शिक्षा की स्थिति
अशिक्षित: 05
5 से 12वीं: 97
स्नातक या अधिक: 114

आयु की स्थिति
25-50 वर्ष: 140
51-80 वर्ष: 80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed