फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Haryana Candidates Educational and Professional Biodata

लोकसभा चुनाव: हरियाणा के 'रण' में उतरे प्रत्याशियों में से 12 को वकालत का शौक, काले कोट का नहीं

Fri, 03 May 2019 11:48 AM IST
खुशबू गोयल विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 03 May 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Haryana Candidates Educational and Professional Biodata
सांकेतिक तस्वीर
चिलचिलाती धूप में चुनावी मौसम की गर्मी भी कम नहीं है। पूरे प्रदेश में न केवल प्रत्याशी, बल्कि राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता राउंड द क्लॉक पीसना बहा रहे हैं। इसमें 12 प्रत्याशियों को वकालत का शौक है, लेकिन काला कोट पहनने का नहीं। क्योंकि भाजपा के पांच, कांग्रेस के चार व जजपा के तीन प्रत्याशियों ने एलएलबी तो कर रखी है, लेकिन सक्रिय वकालत की जगह सफेद कपड़े पहनकर सियासी पारी खेलते हैं।
विज्ञापन

 
भाजपा के पांच वकील, भाटिया बीकॉम तो धर्मबीर बीए
प्रदेश में लोकसभा की 10 सीटें हैं। इनमें भाजपा ने कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ रहे नायब सैनी, सोनीपत से रमेश कौशिक, अंबाला सुरक्षित सीट से रत्नलाल कटारिया, गुड़गांव से राव इंद्रजीत व फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर ने लॉ की डिग्री कर रखा है। जबकि हिसार से प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने एमए, एमएस, सिरसा से प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने एमएससी, रोहतक से प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने एमडीएस, करनाल से प्रत्याशी संजय भाटिया ने बीकॉम और धर्मबीर ने बीए कर रखी है।
विज्ञापन

कांग्रेस में पिता एलएलबी तो बेटा एमबीए

लोकसभा चुनाव में प्रदेश के अंदर कांग्रेस ने ज्यादातर पुराने दिग्गजों को उतारा हुआ है। इसमें सोनीपत से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, गुड़गांव से कैप्टन अजय यादव, करनाल से कुलदीप शर्मा व भिवानी-महेंद्रगढ़ से चुनाव लड़ रही श्रुति चौधरी ने एलएलबी कर रखी है।

जबकि हिसार से चुनाव लड़ रहे युवा भव्य बिश्नोई का अपना बिजनेस है, वहीं रोहतक से प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने विदेश से एमबीए कर रखी है। वहीं, अंबाला से चुनाव लड़ रही कुमारी सैलजा ने व्यवसाय के कॉलम में पूर्व सांसद व फरीदाबाद के प्रत्याशी ने अवतार सिंह भड़ाना ने पूर्व विधायक लिखा है। वहीं, कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी निर्मल सिंह कृषि करते हैं।

जजपा-आप में बड़ा भाई एलएलएम, जबकि छोटा 12वीं पास
इनेलो के बंटवारे के बाद बनी जजपा और गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी में हिसार से चुनाव लड़ रहे दुष्यंत चौटाला ने एलएलएम और मास कम्यूनिकेशन में एमए हैं। जबकि सोनीपत से चुनाव लड़ रहे छोटे भाई दिग्विजय चौटाला मात्र 12वीं पास हैं। वहीं, फरीदाबाद से चुनाव लड़ रहे नवीन जयहिंद ने समाज शास्त्र में पीएचडी कर रखी है।

इसके अलावा करनाल से प्रत्याशी कृष्ण कुमार अग्रवाल न केवल एलएलबी पास हैं, बल्कि एमबीए भी कर रखी है। गुड़गांव से पार्टी प्रत्याशी महमूद खान किसान हैं, लेकिन मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजवेट हैं। वहीं, रोहतक से चुनाव लड़ रहे प्रदीप देशवाल एलएलएम करने के साथ-साथ पीएचडी भी कर रहे हैं। करनाल से प्रत्याशी जयभगवान कृषि करते हैं।

इनेलो के अर्जुन चौटाला करते हैं खेती, दो पूर्व सैनिक भी मैदान में

पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की इनेलो ने तीन व्यापारी, तीन किसान और दो पूर्व फौजी व सामाजिक वर्कर को मैदान में उतारा है। रोहतक से चुनाव लड़ रहे धर्मबीर फौजी व भिवानी-महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी बलवान यादव पूर्व फौजी हैं। वहीं, गुड़गांव से प्रत्याशी वीरेंद्र राणा ने यूएसए से एमबीए की पढ़ाई कर रखी है। उनका अपना कारोबार हैं। कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अर्जुन चौटाला 12वीं पास हैं।

साथ ही कृषि करते हैं। सोनीपत से प्रत्याशी 12वीं पास सुरेंद्र छिक्कारा का माइनिंग का बिजनेस है। हिसार से प्रत्याशी सुरेश कोथ व करनाल प्रत्याशी धर्मबीर पाढा किसान हैं। अंबाला से प्रत्याशी रामपाल वाल्मीकि व सिरसा प्रत्याशी चरण सिंह रोड़ी सामाजिक वर्कर हैं। फरीदाबाद प्रत्याशी महेंद्र सिंह 10वीं पास हैं और अपना कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed