फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, haryana AAP JJP Alliance Candidates political analysis

लोकसभा चुनाव: जजपा-आप ने समीकरण देख पढ़े-लिखे चेहरों पर दांव लगाया, दे रहे हैं कांटे की टक्कर

Thu, 25 Apr 2019 03:00 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 25 Apr 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, haryana AAP JJP Alliance Candidates political analysis
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में जनननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) गठबंधन ने लोकसभा चुनाव के लिए सभी 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। गठबंधन ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरण के हिसाब से पढ़े-लिखे चेहरों पर दांव लगाया है। समझौते के तहत जजपा सात और आप तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनेलो से अलग होने के बाद जेजेपी का गठन करने वाले हिसार सांसद दुष्यंत चौटाला का यह पहला चुनाव होगा।
विज्ञापन


गठबंधन के दस उम्मीदवारों में तीन जाट, दो ब्राह्मण, एक मुसलमान, एक वैश्य, एक यादव के अलावा अंबाला व सिरसा की रिजर्व सीट पर दो दलित चेहरे चुनावी मैदान में उतारे हैं। हिसार से खुद दुष्यंत सिंह चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सोनीपत की सीट पर उन्होंने दिग्विजय सिंह चौटाला पर दाव लगाया है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


दुष्यंत पत्रकारिता में मास्टर के साथ-साथ एलएलबी-एलएलएम हैं। गुरुग्राम सीट पर मुस्लिम कार्ड खेलते हुए गठबंधन ने विदेशी कंपनियों में 42 वर्ष का अनुभव रखने वाले महमूद खान को चुनावी रण में उतारा है। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर पार्टी ने अमेरिका में पढ़ी-लिखी 30 वर्षीया स्वाति यादव को चुनावी उतारा है। रोहतक की सीट पर गठबंधन ने छात्र नेता और इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल को टिकट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र की सीट पर ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए गठबंधन ने इस इलाके के प्रमुख समाजसेवी और यूनिवर्सिटी के समय से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रहे जयभगवान शर्मा उर्फ डीडी शर्मा पर दांव लगाया है। निर्मल मल्हड़ी को गठबंधन ने सिरसा की रिजर्व सीट पर उम्मीदवार बनाया है। निर्मल सिंह 2014 में कालांवाली से विधानसभा चुनाव लड़ 16 हजार से अधिक वोट हासिल कर चुके हैं।


आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद को गठबंधन ने दिल्ली से सटे फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है। जयहिंद भी पत्रकारिता में मास्टर और पीएचडी होल्डर हैं और योगा में भी पीजी डिप्लोमा किया हुआ है। हिमाचल प्रदेश से डीजीपी पद से रिटायर हुए  पृथ्वीराज को गठबंधन ने अंबाला संसदीय सीट से टिकट दिया है। करनाल की सीट पर एडवोकेट कृष्ण कुमार अग्रवाल को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed