फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Ground Report, Punjab Female Leaders Part of Central Government

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब की महिला सांसदों का दिल्ली में रहा बोलबाला, कैबिनेट में बैठ चुकी हैं कई

Thu, 04 Apr 2019 03:34 PM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 04 Apr 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Ground Report, Punjab Female Leaders Part of Central Government
Harsimrat Kaur Badal
1980 के बाद से पंजाब की महिलाओं का दिल्ली में खासा बोलबाला रहा है, महिलाएं न केवल हर संसद का हिस्सा बनती रही बल्कि साथ ही कैबिनेट में शरीक होती रही हैं। कांग्रेस हो या अकाली दल, हर पार्टी महिलाओं को पूरा प्रतिनिधित्व दे रही है। 1992 में सुखबंस कौर केंद्रीय राज्यमंत्री बनी थी, जो चार बार सांसद रही। पंजाब में लोकसभा की 13 सीट हैं और इन सीटों पर शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन का कांग्रेस से सीधा मुकाबला होता आया है।
विज्ञापन


गुरदासपुर लोकसभा सीट पर 1980 में पहली बार कांग्रेस की तरफ से सुखबंस कौर भिंडर मैदान में उतरी और जीत हासिल कर लोकसभा में प्रवेश किया। 1985, 1989 और 1992 में सुखबंस कौर भिंडर का गुरदासपुर में लगातार परचम फहराता रहा और 1993 में भिंडर को नरसिम्हा राव की सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया। परनीत कौर पटियाला से तीन बार सांसद रह चुकी हैं। 1999 में पहली बार सांसद बनी, इसके बाद 2004 और 2009 में सांसद जीती।
विज्ञापन


2009 में वह यूपीए टू में डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री बनी। 2014 में परनीत कौर चुनाव हार गई और वहां से आप के धर्मवीर गांधी चुनाव जीत गए। 2009 में बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल चुनाव मैदान में शिअद की टिकट पर उतरी और हरमिंदर सिंह को चुनाव हराकर सियासत में जबरदस्त एंट्री की। 2014 में वे दोबारा चुनाव मैदान में उतरी और बठिंडा से कांग्रेसी उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्हें मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया। चौथी सशक्त महिला होशियारपुर से संतोष चौधरी बनी, जिनको यूपीए टू में केंद्रीय राज्यमंत्री का पद मिला। 1992 और 1999 में लोकसभा चुनाव जीतने वाली संतोष चौधरी 2009 में भी होशियारपुर से जीतकर लोकसभा पहुंची। 2013 में उन्हें केंद्रीय सेहत राज्यमंत्री बनाया गया। 2014 में संतोष चौधरी को टिकट नहीं मिला। अंबिका सोनी पंजाब से राज्यसभा सीट से सांसद है और दो बार पंजाब का प्रतिनिधित्व केंद्रीय कैबिनेट में कर चुकी हैं।


1976 में वह पहली बार राज्यसभा के लिए चुनी गई थी। 2000, 2004 व 2010 में राज्यसभा में गयी। 2006 से लेकर 2009 तक उनको केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया और यूपीए टू में भी उनको 2009 से लेकर 2012 तक केंद्रीय टूरिज्म राज्यमंत्री बनाया गया। सोनी ने 2014 में आनंदपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वह चुनाव हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed