फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Election Commission Order Against Sunny Deol for Facebook Page for Fans

लोकसभा चुनाव 2019: सनी देओल को महंगा पड़ा फैंस का फेसबुक पेज, चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

Thu, 16 May 2019 10:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 16 May 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Election Commission Order Against Sunny Deol for Facebook Page for Fans
सनी देओल - फोटो : ani
गुरदासपुर लोकसभा हलके से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल के प्रचार के लिए फेसबुक पर बिना अनुमति चलाया जा रहा ‘फैंस ऑफ सनी देओल’ पेज काफी महंगा पड़ गया। इस मामले में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शिकायत की गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए नोडल अफसर, मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी ने भाजपा उम्मीदवार सनी देओल के चुनावी खर्च में 1,74,644 रुपये जोड़ने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 6 मई, 2019 को भारतीय चुनाव आयोग के पास इस संबंध में शिकायत भेजी गई थी। इसकी जांच करवाई गई। जांच के दौरान ‘फैंस ऑफ सनी देओल’ के एडमिन और भाजपा उम्मीदवार को इस संबंधी नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निश्चित समय तक एडमिन और भाजपा उम्मीदवार द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर शिकायत को दुरुस्त मानते हुए भाजपा उम्मीदवार के चुनावी खर्च में ये रुपये जोड़ने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

कुप्रचार करने नहीं, हलके की दशा सुधारने आया हूं

सनी देओल ने कहा कि वह यहां कुप्रचार करने या गलत प्रचार का जवाब देने नहीं आए, बल्कि हलके की दशा सुधारने के लिए आए हैं। उन्होंने बुधवार को दीनानगर के 106 गांवों का दौरा कर बैठकें कीं। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का हल उसे समझकर ही निकाला जा सकता है। वह हलके की समस्याओं से अवगत होकर इनके हल के लिए अच्छी स्कीमें अमल में लाएंगे।

उन्होंने अपने चर्चित डायलाग ढाई किलो का हाथ का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोगों के प्यार और सच्चाई की ताकत ने बनाया है। अब लोगों का प्यार ही उनको जीत दिलाएगा। उन्होंने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसे दृढ़ और निडर प्रधानमंत्री की जरूरत है। देश में चल रही मोदी की आंधी ने साबित कर दिया है कि नरेंद्र मोदी दोबारा देश की सियासत संभालेंगे।

सनी देओल ने अपना दौरा गांव तलवंडी से शुरू किया जो देर शाम दीनानगर के रामलीला ग्राउंड में खत्म हुआ। पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कहा कि लोकसभा सांसद स्व. विनोद खन्ना के किए काम और प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पांच साल के दौरान देशहित में लिए गए फैसलों सहित सनी देओल की लोकप्रियता इनको बड़ी सफलता हासिल करवाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोकसभा सांसद जाखड़ द्वारा अपने पिछले दो साल के कार्यकाल दौरान एक भी वादा पूरा नहीं किया। न ही कैप्टन ने अपने किए वादों को पूरा करने की कोशिश की। इस अवसर पर काली नेता नरेंद्र सिंह बाड़ा समेत भाजपा-अकाली दल के नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed