फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Congress Candidate from Chandigarh Pawan Bansal Interview

टिकट मिलने के बाद आया पवन बंसल का पहला बयान, पढ़ें इंटरव्यू

Thu, 04 Apr 2019 03:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Congress Candidate from Chandigarh Pawan Bansal Interview
पवन कुमार बंसल
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनका पहला बयान सामने आया है। बुधवार को सेक्टर-28 स्थित उनकी कोठी पर दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में पार्टी के पदाधिकारी, पार्षद, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी शामिल रहे।
विज्ञापन


इस दौरान बंसल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए हैं। सब लोग साथ मिलकर इस सीट पर विजय हासिल करेंगे। सुखना लेक पर सुबह सैर की दौरान भी बंसल को लोगों ने बधाई दी। चंडीगढ़ सीट से बंसल को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अमर उजाला ने उनसे खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की।
विज्ञापन


योगी ने की भारतीय सेना की तौहीन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भारतीय सेना को मोदी की सेना कहने पर पवन कुमार बंसल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का एक बड़ा सूबा है। वहां के मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान देना पूरी तरह से गलत है। यह भारतीय सेना की तौहीन है। सेना का किसी भी रूप में राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। यह देश के लिए खतरे की बात है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने पांच वर्षों में शहर के लिए कोई काम नहीं किया
भाजपा से कौन उम्मीदवार होगा और कौन नहीं, इस पर मुझे कुछ नहीं कहना। भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इसकी चिंता भाजपा को होनी चाहिए। लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि हमारा मुकाबला भाजपा से ही होगा। भाजपा ने बीते पांच वर्षों में शहर के लिए कोई काम नहीं किया। शहर की छवि इन पांच सालों में खराब हुई है। गलत बातों का प्रचार किया गया है।

आम आदमी पार्टी से नहीं है कोई डर

आम आदमी पार्टी से हमें कोई डर नहीं है। उनकी तो पहली ही रैली फ्लाप हो गई। रैली में जो लोग पहुंचे थे, वे सभी हरमोहन धवन के समर्थक थे। आम आदमी पार्टी के कई नेता तो हमारी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। कई संपर्क में भी हैं। हरमोहन धवन को केवल उनके व्यक्तिगत समर्थकों का ही वोट हासिल होगा।

प्रचार के लिए नवजोत कौर और सिद्धू से करूंगा बात
बंसल से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या नवजोत कौर या अन्य नेताओं से चुनाव में प्रचार के लिए बात करेंगे तो उन्होंने कहा कि वह डॉ. नवजोत कौर और नवजोत सिंह सिद्धू से बात करेंगे, ताकि सभी लोग मिलकर प्रचार करें। पार्टी में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जिसके तहत हर कार्यकर्ता का हक है कि वह पार्टी से टिकट की मांग करे। नवजोत कौर ने भी यही किया।

कांग्रेस में नहीं है किसी तरह की फूट
कांग्रेस में फूट के सवाल पर बंसल ने कहा कि पार्टी में कोई फूट नहीं है। पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है जहां पर पंजाब और हरियाणा के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता हैं। सभी का कुछ न कुछ असर है। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed