{"_id":"5ca5ce36bdec22142c5cbdc8","slug":"lok-sabha-elections-2019-congress-announcement-for-candidates-sort-outed-the-problem-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने भाजपा के लिए आसान कर दी राह, अब पार्टी करेगी नए सिरे से मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने भाजपा के लिए आसान कर दी राह, अब पार्टी करेगी नए सिरे से मंथन
Thu, 04 Apr 2019 02:58 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के दिग्गज
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करके भाजपा के कोटे की सीटों पर राह आसान कर दी है। अब पार्टी को टिकट वितरण में काफी आसानी होगी। उसके पास कांग्रेस कैंडिडेट को मिलने वाले रिस्पॉन्स का आकलन करने का भी समय रहेगा। कांग्रेस ने मंगलवार को गुरदासपुर से सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत औजला और होशियारपुर से डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को टिकट देने का एलान किया है। जाखड़ और औजला सिटिंग एमपी हैं, दोनों ही उपचुनाव में जीते थे।
इसके बाद भाजपा में नए सिरे से उम्मीदवारों पर मंथन शुरू हो गया है। अमृतसर में भाजपा को कैंडिडेट नहीं मिल पा रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा ने अरुण जेटली जैसे हैवी वेट लीडर को उम्मीदवार बनाया था, आसान चुनाव लग रहा था। पर ऐन मौके पर कांग्रेस ने ट्रंप कार्ड खेलते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह को उतार दिया और जेटली हार गए थे। इस वजह से सेलेब्रिटी अमृतसर के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। पर अब पार्टी को उम्मीद है कि सेलेब्रिटी मिल सकते हैं।
पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि केंद्रीय राज्यमंत्री हरदीप पुरी भी औजला पर भारी पड़ सकते हैं। प्रदेश नेतृत्व अमृतसर से बाहरी उम्मीदवार की मांग कर रहा है। इसी तरह गुरदासपुर में भी सेलेेब्रिटी की मांग की जा रही है। जबकि, स्थानीय दावेदारों में कविता खन्ना मजबूत हैं, अश्वनी शर्मा भी हैं। जाखड़ का टिकट घोषित होने के बाद भाजपा नए सिरे से सर्वे करवा कर यह देखना चाहती है कि कविता सीट निकाल पाएंगी या नहीं। उसके बाद उम्मीदवार पर फैसला होगा।
विज्ञापन
होशियारपुर में विजय सांपला के मुकाबले विधायक सोम प्रकाश की चुनौती है। लेकिन पार्टी में एक और अटकल चल रही है कि हरिंदर खालसा को भी यहां लाया जा सकता है। हालांकि इस अटकल के विरोधी इसे यह कह कर खारिज करते हैं कि होशियारपुर हिंदू सीट है। खालसा 2014 में आप के टिकट पर फतेहगढ़ साहिब से जीते थे।