{"_id":"5ca875a0bdec2213f8017306","slug":"lok-sabha-elections-2019-congress-announced-three-more-candidates-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में कांग्रेस ने तीन और उम्मीदवार घोषित किए, चार पर अभी फंसा है पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में कांग्रेस ने तीन और उम्मीदवार घोषित किए, चार पर अभी फंसा है पेंच
Sat, 06 Apr 2019 04:26 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 06 Apr 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और राहुल गांधी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने पंजाब में तीन और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं चार सीटों के प्रत्याशियों को लेकर पेंच अभी फंसा हुआ है। ऐसे में अब प्रदेश की 13 सीटों में से नौ सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तय किए जा चुके हैं।
शनिवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ हुई बैठक में तीन सीटों फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब और खडूर साहिब के लिए प्रत्शयाशियों के नाम पर सहमति बनी। बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
फरीदकोट से मोहम्मद सदीक, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह और खडूर साहिब से जसबीर सिंह गिल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। जसबीर सिंह गिल मुख्यमंत्री के करीबी हैं और ब्यास के पूर्व विधायक हैं। अमर सिंह पूर्व आइएएस अधिकारी हैं। मोहम्मद सदीक भदौड़ के पूर्व विधायक रहे हैं।

पहले छह प्रत्याशी घोषित किए थे
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने दो अप्रैल को दिल्ली में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से छह पर प्रत्याशियों के नामों का औपचारिक एलान किया था। केंद्रीय चुनाव कमेटी ने पंजाब में कांग्रेस के चारों मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट दिया है।
अमृतसर संसदीय सीट से सांसद गुरजीत सिंह औजला, जालंधर आरक्षित सीट से सांसद संतोख चौधरी, गुरदासपुर से सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू और पटियाला से पूर्व सांसद परनीत कौर को फिर से चुनाव में उतारने का फैसला लिया गया है।
पार्टी ने होशियारपुर आरक्षित सीट से विधायक राजकुमार चब्बेवाल को टिकट देने का फैसला किया है। यह सीट अभी भाजपा के पास है और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला इस सीट से सांसद हैं।