फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, BJP wants to change gurdaspur candidate sunny deol name on evm

लोकसभा चुनाव: भाजपा के लिए सनी देओल का नाम बना टेंशन, चुनाव आयोग को अर्जी, जानिए क्यों

Fri, 03 May 2019 11:42 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप शर्मा/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
नवदीप शर्मा/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 03 May 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, BJP wants to change gurdaspur candidate sunny deol name on evm
सनी देओल
पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी और सिने स्टार सनी देओल के नाम को लेकर पार्टी के लिए उलझन पैदा हो गई है, इसलिए चुनाव आयोग में एक अर्जी दी गई है। वोटर लिस्ट और अन्य दस्तावेजों में सनी का नाम अजय सिंह धर्मेंद्र देओल है और यही नाम ईवीएम पर छपेगा, जबकि सनी के इस नाम से आम जनता तो क्या खुद भाजपाई भी अनजान हैं।
विज्ञापन


नाम का असर रिजल्ट पर न पड़े, इसलिए दोनों जिलों (पठानकोट और गुरदासपुर) के भाजपा लीडर पशोपेश में हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने ईवीएम पर अजय सिंह धर्मेंद्र देओल की बजाए सनी देओल लिखवाने की अर्जी चुनाव आयोग को भेजी है, ताकि वोटर किसी प्रकार की दुविधा में न रहें। पठानकोट मेयर अनिल वासुदेवा इस मामले को देख रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें, लोकसभा हलका गुरदासपुर से 29 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाया था जिनमें से 7 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए, जबकि 1 प्रत्याशी ने नामजदगी वापस ली। हलके से 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हलफनामे में सारी जानकारी अजय सिंह धर्मेंद्र देओल के नाम से

सनी ने नामांकन दाखिल करते समय अपने हलफनामे में सारी जानकारी अजय सिंह धर्मेंद्र देओल के नाम से दी है। भाजपाई इस बात से भी दुविधा में हैं कि चुनाव प्रचार की सारी सामग्री पर सनी देओल भी छपा है, ऐसे में 21 उम्मीदवारों में सनी देओल का नाम न मिलने से वोटर गलत वोट पोल कर सकता है।

भाजपाई नेता सनी देओल की सिने स्टार की पहचान को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वहीं ग्रामीण वोट की अधिकता है और बहुत से बुजुर्ग व ग्रामीण क्षेत्रों के वोटर सनी फोटो भी ठीक से नहीं पहचान पाते।  

कानूनी प्रक्रिया के बाद बदला जा सकता है नाम
चुनाव तहसीलदार बताते हैं कि ऐसे कुछ मामले होते हैं कि उम्मीदवार का पहचान वाला नाम और कागजों के नाम में फर्क होता है, ऐसे में चुनावी प्रक्रिया का पालन कर नाम बदला जा सकता है।

हर उम्मीदवार का अधिकार: मेयर
पठानकोट मेयर अनिल वासुदेवा का कहना है कि यह कोई बड़ा मामला नहीं, हमारे उम्मीदवार को लोग सनी नाम से जानते हैं, सनी ने अपने नाम से चुनाव आयोग को अर्जी देकर ईवीएम पर नाम बदलने की अपील की है, जिसे चुनाव आयोग मानेगा, यह सनी का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed