फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, BJP Minister Anil Vij Advice to Congress to Add Word Pappu with Name

लोकसभा 2019: भाजपा मंत्री अनिल विज ने कहा- हमने 'चौकीदार' लगाया, तुम नाम के आगे 'पप्पू' लिख लो

Wed, 20 Mar 2019 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, BJP Minister Anil Vij Advice to Congress to Add Word Pappu with Name
मंत्री अनिल विज

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ‘चौकीदार’ शब्द को लेकर मचे बवाल के बीच कांग्रेसियों पर निशाना साधा है। साथ ही पूर्व सीएम हुड्डा और राबर्ट वाड्रा को भी आड़े हाथों लिया है। मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि ‘हमने अपने नाम के आगे चौकीदार लिखा, तुम्हें तकलीफ हो रही है। तुम भी अपने नाम के आगे पप्पू लिखा लो। हम बिल्कुल भी एतराज नहीं करेंगे।’ इस ट्वीट के बाद जहां कई कांग्रेसियों ने विज को री-ट्वीट कर आड़े हाथों लिया, वहीं विज के समर्थकों ने उनके इस बयान की प्रशंसा की।

विज्ञापन


री ट्वीट कर एक व्यक्ति सुधीर चौधरी ने कहा कि चौकीदार अमीरों को चाहिए, किसानों को रेट चाहिए फसल के। एक अन्य व्यक्ति ने जवाब में ट्वीट कर कहा कि चौकीदार बाद में लिख लेना पहले आमजन के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं पर ध्यान दें। इसी तरह ट्वीट पर ही विज के समर्थकों और विरोधियों मे बहस चलती रही।

विज्ञापन



हुड्डा और वाड्रा जाएंगे जेल, वहीं बनाएंगे प्रत्याशियों की सूची
मंत्री विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाने पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार जनता कांग्रेस को बड़ा सबक सिखाने वाली है, क्योंकि जनता सब जानती है। विज ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा और सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा दोनों घोटाले के आरोपों में फंसे हुए हैं और कभी भी जेल जा सकते हैं। विज ने कहा कि हुड्डा समन्वय समिति के चेयरमैन तो बन ही चुके हैं, इसलिए वे जेल में बैठकर ही प्रत्याशियों की सूची फाइनल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सच पर अड़ने के भी देने पड़ते हैं नंबर
अनिल विज ने आईएएस अशोक खेमका को एसीआर पर तल्ख टिप्पणी के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद कहा कि उन्होंने एसीआर में बिल्कुल सही अंक दिए थे, क्योंकि अफसर के अच्छे काम और ईमानदारी के साथ-साथ अफसर को सच पर अड़ने के लिए भी नंबर देने पड़ते हैं। विज के अनुसार वे किसी अन्य द्वारा अफसरों को अंक दिए जाने के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते लेकिन उन्होंने खेमका को जो अंक दिए वह उनकी योग्यता के अनुसार दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed