फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, BJP Announced Eight Candidates for Haryana

लोकसभा 2019: बीजेपी ने घोषित किए हरियाणा के आठ उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sun, 07 Apr 2019 01:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Apr 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, BJP Announced Eight Candidates for Haryana
BJP LOGO

हरियाणा में भाजपा ने कुल 10 में से 8 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की हरी झंडी के बाद सूबे की अंबाला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत, सिरसा, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन


लेकिन रोहतक और हिसार सीट पर अभी भाजपा का मंथन जारी है। टिकट पाने वालों में जहां मौजूदा सांसद, हरियाणा अनुसूचित जाति-जनजाति एवं वित्त विकास निगम की चेयरपर्सन प्रदेश महामंत्री शामिल है। जबकि करनाल के मौजूदा सांसद अश्वनी चोपड़ा का टिकट इस बार काट दिया गया है।
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति मार्च माह के अंत में ही प्रत्याशियों का पैनल फाइनल कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेज चुकी थी। विगत दिनों भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में प्रत्याशियों के पैनल पर विस्तार से चर्चा की गई। लेकिन इस चर्चा के बाद नामों की घोषणा का ऐलान कुछ दिनों के लिए रोक लिया गया था। शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने हरियाणा की आठ सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं लोस चुनाव में भाजपा के धुरंधर

अंबाला सीट : प्रत्याशी रतनलाल कटारिया
रतनलाल मौजूदा सांसद है और वे 1999 में भी इसी सीट से सांसद रह चुके हैं। 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को हराया था।  उम्र : 67 साल।  शिक्षा : एमए राजनीतिक शास्त्र, एलएलबी। स्थायी निवासी : गांव संधाली, यमुनानगर।

कुरुक्षेत्र सीट : प्रत्याशी नायब सैनी
अंबाला के नारायणगढ़ हल्के से 2014 मे पहली बार विधायक बने। पूर्व संसदीय सचिव व कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन गुर्जर को हराया था। हरियाणा सरकार में खनन एवं भूविज्ञान व श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री हैं। स्थायी निवासी: गांव लखनौरा, नारायणगढ़, अंबाला। शिक्षा : बीए, एलएलबी। उम्र 44 वर्ष।

करनाल सीट : प्रत्याशी संजय भाटिया
हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं और पानीपत निवासी हैं। पहली बार चुनाव मैदान में है। भाजपा जिलाध्यक्ष व नगर पालिका चेयरमैन रह चुके हैं। स्थायी निवासी पानीपत। शिक्षा : बी.कॉम।

सिरसा सीट : प्रत्याशी सुनीता दुग्गल
सुनीता दुग्गल आईआरएस अफसर है और आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थीं। वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुई। प्रदेश सरकार ने उन्हें अनुसूचित जाति और वित्त विकास निगम, हरियाणा सरकार की चेयरपर्सन बनाया। उनके पति भी आईपीएस है। उम्र : 46 वर्ष। शिक्षा : पीजी।

सोनीपत सीट : प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक 

रमेश चंद सोनीपत से मौजूदा सांसद हैं। वह सोनीपत के ही स्थायी निवासी है। 1996-1999 और वर्ष 2005-2009 में वह विधायक रह चुके हैं। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वह 2007-2009 तक हरियाणा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। वर्ष 2014 में भाजपा ने उन पर दांव खेला था । वे कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर सिंह मलिक को हराकर सांसद बने।  शिक्षा : बीए, एलएलबी। उम्र : 62 वर्ष

गुरुग्राम सीट : राव इंद्रजीत सिंह
राव इंद्रजीत गुरुग्राम के मौजूदा सांसद व केंद्र में राज्यमंत्री हैं। वह 1998, 2004 और 2009 में भी सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की और वह चौथी बार सांसद बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो प्रत्याशी जाकिर हुसैन को हराया था। वह चार बार हरियाणा के विधायक भी रह चुके हैं। राव इंद्रजीत मूल रूप से रेवाड़ी निवासी है। उम्र : 69 वर्ष, शिक्षा: बीए आनर्स, एलएलबी।

फरीदाबाद सीट : कृष्णपाल गुर्जर
कृष्णपाल फरीदाबाद से मौजूदा सांसद एवं भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री है। वह दो बार विधायक रह चुके हैं। भाजपा के टिकट पर पहली बार 2014 में सांसद का चुनाव लड़ा और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को 4.66 लाख से अधिक वोटों से हराकर सांसद बने। स्नातक है। उम्र : 62 वर्ष, शिक्षा : बीए, एलएलबी। मूलरूप से फरीदाबाद निवासी हैं।

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट : धर्मबीर सिंह
धर्मबीर भिवानी- महेंद्रगढ़ से मौजूदा सांसद है। चार बार विधायक रह चुके हैं। एक बार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और पूर्व सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी को हराकर सांसद बने । मूलरूप से भिवानी निवासी। उम्र : 64 वर्ष। शिक्षा : बीए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed