फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Bikram Majithia Statement on Navjot Sidhu, Rahul Gandhi and Congress

बिक्रम मजीठिया की विवादित टिप्पणी, बोले- नवजोत सिद्धू ने पप्पू को पापा और मुन्नी को मां बना लिया

Wed, 03 Apr 2019 11:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 03 Apr 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Bikram Majithia Statement on Navjot Sidhu, Rahul Gandhi and Congress
बिक्रम मजीठिया
यूथ अकाली दल के प्रधान बिक्रम सिंह मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर भड़काऊ बयान दिया। हर बूथ पर यूथ रैली में मंगलवार को जीरकपुर में अकालियों ने कांग्रेसी नेताओं पर जमकर भड़ास निकली। खास बात यह रही कि सभी वक्ता सुरजीत सिंह रखड़ा के बजाय प्रेम सिंह चंदूमाजरा की प्रशंसा करते नजर आए।
विज्ञापन


यूथ अकाली दल के प्रधान बिक्रम सिंह मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू के बारे कहा कि यह वही सिद्धू हैं जो कभी राहुल को पप्पू और कांग्रेस पार्टी को मुन्नी कहा करते थे, परंतु आज उन्होंने पप्पू को पापा और मुन्नी को मां बना लिया है। मजीठिया ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नौजवानों को स्मार्टफोन देने का वादा किया था, परंतु आज स्मार्टफोनों पर उनके खिलाफ गीत आ रहे हैं।
विज्ञापन

चंदूमाजरा ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि अकाली सरकार के समय पंजाब तरक्की की राह पर था। मोहाली एयरपोर्ट इसकी मिसाल है, परंतु कांग्रेस सरकार के आने के बाद सब कुछ बंद हो गया। एक वह दिन था, जब भारत के साथ दुनिया में कोई हाथ नहीं मिलाना चाहता था, परंतु आज भारत दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में है।

विरोधी पक्ष ने पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाकर सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जबकि मोदी ने अपना सब कुछ दांव पर लगाकर सर्जिकल स्ट्राइक की। भारत ने जब उपग्रह छोड़ा, तो कांग्रेस ने इसको भी गलत बताया। यदि मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत के पासपोर्ट की कीमत अमरीकी पासपोर्ट के बराबर हो जाएगी।

गुटका साहिब की कसम खाकर मुकर गए कैप्टन

हलका विधायक एनके शर्मा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब हाथ में उठाकर कसम खाई थी कि वह हर घर से एक नौजवान को नौकरी देंगे, परंतु नौकरियां देनी तो दूर नौजवानों को और बेरोजगार बना दिया। कैप्टन सरकार ने सुविधा सेंटर बंद करके 10 हजार से अधिक युवाओं को बेरोजगार कर दिया। ट्रक यूनियन तोड़कर करीब 15 हजार युवक बेरोजगार किए। कैप्टन की इस नीति से उनके हलके से ही करीब 400 लोगों के ट्रक बिक गए। अकाली सरकार ने 1600 एकड़ में आईटी पार्क बनाया, जिनमें लाखों युवकों को नौकरियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed