{"_id":"5cb6cd94bdec2214680537bb","slug":"lok-sabha-elections-2019-aro-will-handal-597-polling-booths-at-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: चंडीगढ़ में 12 एआरओ संभालेंगे 597 बूथों की कमान, कुछ ऐसी है तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: चंडीगढ़ में 12 एआरओ संभालेंगे 597 बूथों की कमान, कुछ ऐसी है तैयारियां
Wed, 17 Apr 2019 12:29 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान केंद्रों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए चंडीगढ़ शहर को 12 जोन में बांटा गया है। इसके लिए 12 असिस्टेंट रिटर्निंग अफसर लगाए गए हैं। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान बूथ पर लगे कर्मचारियों से लेकर वोटरों के आवागमन तक की पूरी जिम्मेदारी अब इन्हीं को सौंप दी गई है। एआरओ को साफ तौर पर कहा गया है कि मतदान केंद्र पर यदि कोई समस्या होगी, तो पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से सभी एआरओ को 50 से 55 बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी रिटर्निंग आफसरों को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। शहर में 597 बूथ हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुन शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए 22 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए 12 एआरओ लगाए गए हैं। एआरओ को उनके बूथों की जानकारियां दे दी गई हैं। अब चुनाव से संबंधित कोई समस्या आती है, तो पूरी जिम्मेदारी एआरओ की होगी।

अविलंब दें बूथों की रिपोर्ट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सभी एआरओ को तुरंत संबंधित बूथों पर जाने के लिए कहा गया है। इन बूथों पर क्या समस्या है, उसे चुनाव से पहले सही करवाकर अविलंब रिपोर्ट देने को कहा गया है। एआरओ को निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें अपने बूथों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही अधिकारी ट्रांसपोर्टेशन प्लान तैयार कर लें। अधिकारियों को पीठासीन अधिकारियों की हैंडबुक और भारत निर्वाचन आयोग से संबंधित निर्देशों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
चुनाव में एआरओ का है अहम रोल
सेक्टर अफसर मुख्यतौर पर अपने पोलिंग बूथ की लोकेशन, मैपिंग और मतदान केंद्र तक लोगों की पहुंच के लिए जिम्मेदार होंगे। सेक्टर अफसर को पोलिंग स्टेशन पर पोलिंग अफसर मदद करेगा। उसे असिस्टेंट रिटर्निंग अफसर को रिपोर्ट देनी होगी। यह रिपोर्ट एआरओ के माध्यम से जिला रिटर्निंग अधिकारी तक पहुंचेगी। एआरओ का निर्वाचन प्रोसेस में अहम रोल है। सभी एआरओ को उनकी जिम्मेदारियों को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन से अवगत करा दिया गया है।