{"_id":"5ccbe622bdec2207506074a9","slug":"lok-sabha-elections-2019-amar-ujala-voting-awareness-campaign-in-kurukshetra-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro: मतदाता जागरूकता अभियान में कुरुक्षेत्र के 115 स्कूलों में दिलाई गई मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro: मतदाता जागरूकता अभियान में कुरुक्षेत्र के 115 स्कूलों में दिलाई गई मतदान की शपथ
Fri, 03 May 2019 12:29 PM IST
खुशबू गोयल
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 03 May 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर हरियाणा में अमर उजाला की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को कुरुक्षेत्र जिला के 115 सीनिसर सैकेंडरी और 184 मिडल स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षकों को 100 फीसदी मतदान के लिये शपथ दिलाई गई। कुरुक्षेत्र जिला में कई प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों द्वारा भी जागरूकता अभियान रैलियां निकाली गईं और मतदान करने का संकल्प लिया गया।
वीरवार को दो लाख 51 हजार लोगों ने एक साथ ली थी शपथ
अमर उजाला अपराजिता मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को प्रदेशभर के लोगों ने इतिहास रच दिया। एक ही समय सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच हरियाणा के 17 जिलों और 80 कस्बों के दो लाख 51 हजार लोगों ने एक साथ मतदान करने व कराने की शपथ ली। प्रदेशभर में 302 जगहों पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन नागरिकों को चुनाव में मतदान करने और अन्य को इसके लिए प्रेरित करने के लिए किया गया।
फतेहाबाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जहां शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर अभियान में अपनी सहभागिता दिखाई वहीं अनेक जिलों के डीसी, एडीसी, एसपी, पुलिस विभाग, कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। प्रदेश के 17 जिलों और साथ लगते 80 कस्बों में एक ही दिन व्यापक तौर पर चलाए गए इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों, बार एसोसिएशंस, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस, स्कूल- कालेज के विद्यार्थियों, एनजीओज ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।