फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Aam Aadmi Party declares candidates in Haryana

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में 'आप' ने तीन सीटों पर उतारे प्रत्याशी, जानिए कौन कितना धुरंधर

Sat, 11 May 2019 09:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 May 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Aam Aadmi Party declares candidates in Haryana
गोपाल राय
हरियाणा के चुनावी दंगल में आम आदमी पार्टी ने अपने हिस्से की तीन सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद दिल्ली से सटे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से ताल ठोकने जा रहे हैं। अंबाला सुरक्षित सीट पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी पृथ्वीराज और करनाल सीट पर एडवोकेट कृष्ण कुमार अग्रवाल को आप ने उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


रविवार को नई दिल्ली में जजपा-आप गठबंधन के नेताओं सांसद दुष्यंत चौटाला और दिल्ली सरकार में मंत्री एवं आप के हरियाणा प्रभारी गोपाल राय ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। आप ने अंबाला सुरक्षित सीट के अलावा ब्राहण व वैश्य उम्मीदवारों पर दांव खेला है। फरीदाबाद में आप प्रत्याशी नवीन जय हिंद की राह आसान नहीं होगी, चूंकि यहां पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और कांग्रेस विधायक ललित नागर मैदान में हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में आप सरकार होने का फायदा जयहिंद यहां उठाना चाहेंगे। करनाल में अग्रवाल के लिए चुनौती बेहद कड़ी है। यह सीएम का संसदीय क्षेत्र है। भाजपा से संजय भाटिया प्रत्याशी हैं। अंबाला आरक्षित सीट पर आम आदमी पार्टी के लिए दमदार प्रदर्शन की राह कठिन है, चूंकि यहां से भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन जयहिंद

जन्म स्थान : भैंसरू कलां, रोहतक। 1 जून 1981 को जन्म। शिक्षा : पीएचडी, पत्रकारिता में एमएमसी, बीपीईएड, एमपीईएड, योग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा। सामान्य परिवार से ताल्लुक। बचपन से ही शहीदे-आजम भगत सिंह, अशफाक उल्ला खान, चंद्रशेखर आजाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से अत्यधिक प्रभावित रहे। इनके विचारों से प्रभावित होकर अपने नाम के पीछे जयहिंद लगाया। कक्षा दसवीं में पढ़ाई के समय पहला आंदोलन। वर्ष 2006-2007  में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहपाठी ने जयहिंद मोर्चे का गठन करवाया। ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लगभग 6000 यूनिट से ज्यादा ब्लड इकठ्ठा करवा रेड क्रॉस के माध्यम से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को दिलवा चुके हैं। हरियाणा के विश्वविद्यालयों में रक्तदान पत्र के साथ एडमिशन में एक्स्ट्रा वेटेज के लिए पॉलिसी बनवाने में मुख्य भूमिका। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में जयहिंद मोर्चा आज भी काम कर रहा है। आरटीआई के क्षेत्र और स्वराज अभियान में 2007 से अरविंद केजरीवाल के साथ काम किया। 5 अप्रैल  2011 को समाजसेवी अन्ना हजारे के सानिध्य में हुए जन लोकपाल आंदोलन में पूर्ण रूप से समर्पित रहे। अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के साथ तिहाड़ जेल में भी बंद रहे। 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी की स्थापना में अहम भूमिका। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने। वर्तमान में आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष। पत्नी स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष हैं।

पृथ्वीराज

जन्म स्थान : अशोक विहार, जगाधरी, यमुनानगर। 11 जुलाई 1957 को जन्म। एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक सिविल। 1987 बैच के हिमाचल कैडर के आईपीएस रहे। जनवरी 2017 से जुलाई 2017 तक डीजीपी पद पर सेवाएं दीं। गरीब परिवार में जन्मे। जीवन शुरुआत से ही संघर्षशील रहा है। कॉलेज के दिनों से ही दलित उत्थान की मुहिम से जुड़े और काशीराम के साथ दलित उत्थान के लिए दिन-रात काम किया। गरीब बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया। उनकी शिक्षा के  लिए कोचिंग सेंटर व एकेडमी खोली। जम्मू-कश्मीर में बतौर डीआईजी (सीआई) के रूप आतंकवादियों से लोहा लिया।  भारतीय सामाजिक न्याय संगठन खड़ा कर गरीबों की आवाज उठाते रहे। धर्मपत्नी रजिता राज सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट व बार एसोसिएशन की सदस्य हैं। गोल्फ में ऑल इंडिया पुलिस चैंपियन रहे व नेशनल पुलिस एकेडमी के हॉकी कैप्टन रह चुके। युवाओं में ड्रग्स को लेकर जागरूकता फैलाई।

कृष्ण कुमार अग्रवाल

जन्म स्थान :  ग्राम मोर माजरा, विधासभा क्षेत्र असंध, जिला करनाल। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, अग्रवाल सभा। पानीपत के वार्ड नं. 26, 66/4, बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी। पेशा : वकालत। हरियाणा में व्यापारी वर्ग की आवाज विभिन्न मंचों से उठाते रहे हैं। गरीबों के लिए कपड़े-खाने की व्यवस्था करवाते हैं। अग्रवाल सभा की मदद से पूरे प्रदेश में गरीबों की सेवा कर रहे हैं।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने दुष्यंत चौटाला की जजपा के साथ गठबंधन किया है। गठबंधन के मुताबिक, जजपा सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतरेगी। वहीं आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर अपनी किस्मत अजमाएगी। इन्हीं तीन सीटों के लिए रविवार को उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

जजपा के संस्थापक व सांसद दुष्यंत चौटाला और आप के हरियाणा प्रभारी गोपाल राय ने कांस्टीट्यूशन क्लब में गठबंधन का एलान किया था। जींद उपचुनाव में भी आप ने जजपा का साथ दिया था। कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को उतारा था, लेकिन आप-जजपा गठबंधन ने ही चुनाव में भाजपा को टक्कर दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed