फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, 60 Thousand Police and Para Military Force on Security Duty in Haryana

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवान करेंगे सुरक्षा, सीमाएं होंगी सील

Fri, 03 May 2019 11:36 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 03 May 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, 60 Thousand Police and Para Military Force on Security Duty in Haryana
पुलिस के जवान - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के 63,621 जवान तैनात किए जाएंगे। वीरवार को हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह डॉ. एसएस प्रसाद व पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी रेंज आईजी, पुलिस आयुक्तों, मंडलायुक्तों, डीसी और जिलों पुलिस प्रमुखों के साथ संसदीय चुनावों के लिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


एसएस प्रसाद ने चुनाव के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने व सक्रिय रहने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रोहतक, चरखी दादरी और हांसी को छोड़कर सभी जिले अन्य पड़ोसी राज्यों के साथ सीमाएं सांझा करते हैं, इसलिए अधिकारी आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों की घुसपैठ को रोकने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह सील करें। 12 मई को होने वाले चुनाव के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पड़ोसी राज्यों में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ भी बेहतर तालमेल बनाएं।
विज्ञापन

एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना खास मकसद

डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि हमारी प्राथमिकता चुनावी प्रक्रिया के दौरान सभी को एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना है। एसपी और डीसीपी इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पर्याप्त तैयारी करें। चुनाव के दौरान आने वाले वीवीआईपी, वीआईपी के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएं।

मतदान के लिए केवल 10 दिन बाकी हैं, ऐसे में सभी जिला पुलिस प्रमुख पुलिस बल का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए ग्रुप अनुसार ड्यूटी ब्रीफिंग अवश्य करें। डीजीपी ने हाल में उद्घोषित अपराधियों और बेल जंपर्स पर नकेल कसने वाले पुलिस अधीक्षकों की सराहना की। एसपी और डीसी को संबंधित क्षेत्रों में बेहतर तालमेल के साथ संयुक्त दौरा करने के निर्देश दिए गए।

सभी आपातकालीन सेवाएं विशेषकर बिजली, स्वास्थ्य और अग्निशमन सेवा अलर्ट पर रहेंगी। एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार तैनात करने के लिए कहा। एसपी को अपने-अपने जिलों में मतदान के दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों का मताधिकार प्रयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed