{"_id":"5ccae4b3bdec2207680ea37f","slug":"lok-sabha-election-2019-union-minister-nitin-gadkari-reached-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन गडकरी ने किया वादा, चंडीगढ़ में चलाएंगे डबल डेकर स्काई बस, लेकिन रख दी ये शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन गडकरी ने किया वादा, चंडीगढ़ में चलाएंगे डबल डेकर स्काई बस, लेकिन रख दी ये शर्त
Thu, 02 May 2019 08:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 May 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी किरण खेर का प्रचार करने चंडीगढ़ पहुंचे। सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में उन्होंने प्रोफेशनल्स के साथ संवाद किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चंडीगढ़ में भाजपा की गुटबाजी को खारिज करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में चंडीगढ़ में काफी काम हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक की समस्या काफी बढ़ गई है। ट्रिब्यून चौक से बनने वाले फ्लाइओवर के साथ अब शहर को अन्य फ्लाईओवर की भी जरूरत है। रिंग रोड आदि का काम चल रहा है। अगर यहां से भाजपा का प्रत्याशी जीतता है तो चंडीगढ़ में डबल डेकर स्काई इलेक्ट्रिक बस लेकर आएंगे। जिससे कि शहर की खूबसूरती भी बची रहेगी और प्रदूषण भी नहीं होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सांसद किरण खेर ने अपनी पांच साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि 5 साल के दौरान उन्होंने हर वर्ग के लिए काम किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रैफिक हर समस्या को हल करने की कोशिश की गई है। प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि नितिन गडकरी ने शहर को ट्रिब्यून फ्लाईओवर दिया।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि गडकरी हमेशा कार्यकर्ताओं को नए आइडिया देते हैं। टंडन ने कहा कि उन्हें देखकर ही चंडीगढ़ भाजपा ने ‘बस में चर्चा’ नामक कार्यक्रम किया। जिसे शहर के लोगों ने काफी पसंद किया। कार्यक्रम में संगठन मंत्री दिनेश कुमार, महासचिव चंद्रशेखर व प्रेम कौशिक, चुनाव संचालन समिति के संयोजक रामबीर भट्टी और सह-संयोजक सतेंद्र सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह, अरूण सूद आदि उपस्थित रहे।