फतेहगढ़ साहिब से दरबारा सिंह गुरु होंगे शिअद प्रत्याशी, सुखबीर बोले-गुरु के पास हर समस्या का हल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली के प्रधान और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को खन्ना में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब से दरबारा सिंह गुरु को अकाली-भाजपा का साझा उम्मीदवार घोषित किया।
सुखबीर बादल ने कहा कि दरबारा सिंह गुरु ने 10 साल तक मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया है। वह बहुत ही मेहनती और ईमानदार व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि दरबारा सिंह की ब्यूरोक्रसी में अच्छी पकड़ है। इसलिए उनके पास हर समस्या का हल है।
सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब सरकार की वजह से एससी छात्रों को कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पा रहा, क्योंकि सरकार ने कॉलेजों का 1500 करोड़ रुपये जमा नहीं करवाया। जिस कारण छात्रों की स्कालरशिप पर भी पाबंदी लग गई। दूसरी ओर सरकार ने प्रदेश के 800 प्राइमरी स्कूल भी बंद करवा दिए।
खन्ना के अकाली दल के इंचार्ज रणजीत सिंह तलवंडी द्वारा करवाई गई इस रैली में सुखबीर सिंह बादल को सिरोपा और तलवार देकर सम्मानित किया गया। यूथ अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य यादविंदर सिंह यादू कार्यक्रम शुरू होने के कुछ समय बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। मंच पर बैठने के लिए जगह न होने के कारण वह जमीन पर बैठ गए।
श्री आनंदपुर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मतदान के दौरान झूठी कसम खाकर सत्ता में आई कैप्टन सरकार को पंजाब की कोई परवाह नहीं। गन्ने के बकाए की अदायगी संबंधित किसानों की तरफ से दिए जा रहे धरनों के मामलों में सुखबीर बादल ने कांग्रेस पर निशान साधा और कहा कि कैप्टन को किसानों के धरनों की कोई परवाह नहीं है।
उन्होंने प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को मेहनती नेता बताया। वहीं सुखबीर ने खरड़ में ड्रग इंस्पेक्टर की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना ने साबित कर दिया कि पंजाब में गुंडाराज है। इस मौके पर प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि लोग मेरे कार्यकाल का मुकाबला पिछले 15 सांसदों के कार्यकाल के साथ कर सकते हैं।
इस अवसर पर शिरोमणि समिति सदस्य हरजिंदर सिंह धामी, बूटा सिंह अलीपुर, राजिन्दर सिंह शूका, पूर्व विधायक देस राज सिंह धुग्गा, कैप्टन आरएस पठानिया, हरजीत सिंह भातपुर, चूहड़ सिंह धमायी, इकबाल सिंह खेड़ा, हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी, राजिन्दर सिंह चक्क सिंघां, जगदेव सिंह, जोगा सिंह इबराहीमपुर मौजूद रहे।