फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Sukhbir Badal's public meetings in Amritsar

लोकसभा 2019: भाजपा ने जिस उम्मीदवार की घोषणा नहीं की, सुखबीर उसके लिए मांग गए वोट

Thu, 04 Apr 2019 11:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अटारी (अमृतसर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अटारी (अमृतसर) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Sukhbir Badal's public meetings in Amritsar
सुखबीर बादल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

शिअद (बादल) अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सीमावर्ती क्षेत्र अटारी और ख्याला गांव में दो चुनावी रैलियां कर भाजपा के उस उम्मीदवार के लिए वोट मांगें जिसे अभी तक घोषित ही नहीं किया गया।

विज्ञापन


सुखबीर ने रैली में उपस्थित अकाली पंच-सरपंचों से आह्वान किया कि वह कैप्टन सरकार से ग्रांट की मांग न करें। 2022 में अकाली दल की सरकार का गठन कर दें। वह उनके गांवों के विकास के लिए ट्राली भर नोटों की भेज देंगे। एक-एक गांव के विकास के लिए 50-50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने अपनी सरकार के दस वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कैप्टन सरकार ने अकाली-भाजपा सरकार की आटा-दाल स्कीम बंद कर दी। बादल सरकार ने दलित बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी थी। कैप्टन सरकार ने वह भी बंद कर दी। प्रकाश सिंह बादल पांच बार सीएम बने, इसका कारण था कि उनके शासन काल में हर वर्ग के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने जनकल्याण की वह स्कीम लागू की जो देश की किसी भी सरकार के वश की बात नहीं थी। बादल सरकार ने श्री दुर्ग्याणा मंदिर के विकास के साथ-साथ श्री राम तीर्थ के विकास के लिए करोड़ों की राशि खर्च की।


सुखबीर ने कहा कि झूठे पर्चों में फंसे लोग जान बचाने के लिए घरों से भागने को मजबूर हैं। इन लोगों का यही दोष है कि वह अकाली दल के समर्थक हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि केंद्र में एक बार फिर मोदी की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed