फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Subhash Barala targets on Rahul Gandhi After Congress manifesto

कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले सुभाष बराला, 'इमरान खान की जुबां बोलने लगे हैं राहुल गांधी'

Tue, 02 Apr 2019 09:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Subhash Barala targets on Rahul Gandhi After Congress manifesto
कांग्रेस के घोषणापत्र पर घमासान - फोटो : File Photo

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरन खान की जुबां बोल रहे हैं। अफस्पा हटाने का वादा कर कांग्रेस ने जहां सेना के अधिकारों पर शिकंजा कसने का सपना देखा है, इससे कांग्रेस का आतंकवाद समर्थित चेहरा बेनकाब हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश के सामने दो विचारधारा हैं, जिसमें एक विचारधारा के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो गरीब कल्याण वाली सरकार, विकास के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ने वाली सरकार, देश की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा पुख्ता करने वाली सरकार दे रहे हैं। दूसरी विचारधारा उन लोगों की है, जो देश की अखंडता की कीमत पर सरकार बनाने के लिए लालायित हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस के झूठे वादे करने के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2004 में घर-घर बिजली पहुंचाने वाली कांग्रेस वर्ष 2009 व वर्ष 2014 में भी उसी वादे पर खड़ी थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल के दौरान इस काम को पूरा करके दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार कांग्रेस ने किसानों का लाभ देने, जवानों को वन रैंक-वन पेंशन, जनता के मध्य अपने कामों का लेखा-जोखा रखने, सुरक्षा जरूरतों पर पुख्ता कदम उठाने, स्वास्थ्य सुरक्षा देने जैसे कितने ही वादे कांग्रेस के घोषणापत्र की अधूरी सच्चाई को बयां करने के लिए काफी हैं।

घोषणापत्र में कांग्रेस ने रखा हर वर्ग का ध्यान: तंवर

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा है कि देश की जनता ने भाजपा के 2014 के जुमला पत्र को देख लिया। पांच साल तक भुगत भी लिया है। लेकिन अब कांग्रेस द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र ‘जन आवाज’ देश के हर वर्ग के लिए एक उम्मीद बन कर सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने संकल्प पत्र की परंपरा में विश्वास रखती है और कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे हमेशा निभाया है। 

उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्य रूप से 15 वादे किए हैं, जिनमें देश से गरीबी मिटाने के लिए न्याय योजना, रोजगार क्रांति, किसान और खेतिहर मजदूर, स्वास्थ्य सुविधाएं, जीएसटी, बेहतरीन गुणवता वाली शिक्षा, लैंगिक न्याय, आदिवासी, वासभूमि का अधिकार, घृणा अपराधों का खात्मा, स्वतंत्रता का जश्न, मुख्य संस्थानों की सुरक्षा, नगरीय और शहरी शासन तथा पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन आदि मुख्य है। 

तंवर ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र को तैयार करने में लगभग एक साल का समय लगाया है और घोषणा-पत्र को तैयार करने से पहले देश के सभी राज्यों की जरूरतों को समझने के लिए हर राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ता और समाज के हर वर्ग के लोगों से वहां की जरूरतों को समझने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गरीबी मिटाने के लिए न्यूनतम आय गारंटी के लिए न्याय योजना लागू करने का संकल्प किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed