फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Revolt in INLD, Ajay Chautala vs Abhay Chautala

लोकसभा चुनाव: इनेलो में रार, अभय के बाद अब अजय चौटाला के मास्टर स्ट्रोक का इंतजार

Mon, 05 Nov 2018 02:38 PM IST
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Nov 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Revolt in INLD, Ajay Chautala vs Abhay Chautala
ajay chautala
इनेलो में चल रहे शह-मात के खेल में अभय चौटाला के बाद अब सभी की निगाहें पार्टी महासचिव अजय चौटाला के मास्टर स्ट्रोक पर टिक गई हैं। अजय सोमवार को पैरोल पर जेल से बाहर आ रहे हैं। उनकी गैर मौजूदगी में अभी तक नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला फ्रंटफुट पर खेलते हुए एक के बाद एक बाउंसर सांसद दुष्यंत चौटाला और इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पर फेंकते आ रहे थे। दुष्यंत-दिग्विजय को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा चुकी है, ऐसे में अजय पैरोल पर बाहर आने के बाद कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं। इसलिए सोमवार का दिन काफी अहम है।
विज्ञापन


अजय चौटाला जेल से बाहर आते ही दिल्ली में ताऊ देवीलाल की समाधि पर जाकर उनसे आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद सीधा 18 जनपथ स्थित अपने निवास का रुख करेंगे। यहां पहले से एनसीआर सहित पूरे प्रदेश के समर्थकों, नेताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा होगा। अजय सबसे एक-एक कर फीडबैक लेंगे। दो दिन उनका दिल्ली में ही रुकने का कार्यक्रम है। वह यहीं पर कार्यकर्ताओं व नेताओं से मिलेंगे। दिवाली पर अजय का पूरा परिवार सिरसा में होगा। दिवाली के दीपों को प्रज्वलित करने के साथ ही परिवार आगामी सियासत की नींव भी रखेगा।
विज्ञापन


उन्होंने पूरी रणनीति के तहत हरियाणा को नापने का मन बनाया हुआ है। इसके लिए प्रदेश को सेक्टरों में बांटा गया है। दिल्ली में एनसीआर के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद सिरसा में उसके आसपास के जिलों के कार्यकर्ताओं से सलाह-मशविरा किया जाएगा। सिरसा के बाद अजय परिवार सहित चंडीगढ़ का रुख करेंगे। यहां वे जीटी रोड बेल्ट के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का फीडबैठक जानेंगे। चंडीगढ़ के बाद वे भिवानी और आसपास के जिलों का फीडबैक एकत्रित कर फैसला सुना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत-दिग्विजय ने अजय के आने से पहले कार्यकर्ताओं-नेताओं और पदाधिकारियों में जोश भरने का काम किया है। अब अजय के बाद के बाद गतिविधियां और जोर पकड़ेंगी। प्रदेश की सियासत में पहले ही गर्माहट आ चुकी है।


25 नवंबर को होडल में नागरिक अभिनंदन
25 नवंबर को होडल में सांसद दुष्यंत चौटला का नागरिक अभिनंदन उनके समर्थक करेंगे। यह वे समर्थक हैं, जिन्होंने दुष्यंत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद अपने पदों से इस्तीफा दिया है। नागरिक अभिनंदन को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। उधर, होडल में दुष्यंत समर्थकों के इस्तीफे देने का सिलसिला जारी है। अनेक सरपंचों, पूर्व विधायक व पूर्व पार्षदों ने पार्टी पदों से अपने इस्तीफे दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed