फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Revolt in INLD, Ajay Chautala Reaction

पार्टी से निष्कासन पर भड़के अजय चौटाला, 'इनेलो किसी के बाप की बपौती नहीं, तानाशाह रवैया'

Wed, 14 Nov 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Nov 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Revolt in INLD, Ajay Chautala Reaction
अजय चौटाला - फोटो : अमर उजाला
पार्टी से निकाले जाने पर अजय चौटाला भड़क गए। दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला ने भी तेवर दिखाए, कई कार्यकर्ता भी इस तानाशाह फैसले के खिलाफ हैं। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अजय चौटाला ने अभय चौटाला को तानाशाह बताया। उन्होंने कहा कि अभय ने मुझे किस अधिकार से पार्टी से निकाला।
विज्ञापन


दुष्यंत-दिग्विजय पर तो आरोप लगाया कि उन्होंने गोहाना रैली में नारेबाजी की, पर मेरे ऊपर तो कोई इल्जाम भी नहीं। फिर ऐसा क्यों किया गया। इनेलो किसी के बाप की बपौती नहीं है। मैं चौधरी देवी लाल के आदर्शों पर चल रहा हूं और इनेलो के अधिकांश कार्यकर्ता मेरे साथ हैं। 17 तारीख को जींद में हर हाल में होगी कार्यकारिणी की मीटिंग होगी।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर केसी बांगड़ ने कहा कि यह तानाशाही फैसला है और इससे पार्टी वेंटीलेटर पर चली गई है। केसी बांगड़ बोले, मैं खुद इस्तीफा देता हूं। 40 साल पुराने कार्यकर्ता को बिकाऊ कहने से मैं बहुत आहत हूं और अभी मेरा जीने का हूं दिल नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने दी प्रतिक्रिया

Lok Sabha Election 2019, Revolt in INLD, Ajay Chautala Reaction
अजय चौटाला
अजय चौटाला के निष्कासन पर उनके छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला ने प्रतिक्रिया दी। दिग्विजय ने कहा- यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बड़ा षडयंत्र है। इन पत्रों को एक रात पहले अभय चौटाला और आरएस चौधरी ने तैयार करवाया है। इन दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षर भी फर्जी हैं।

ये है चौटाला परिवार
चौटाला परिवार में चौधरी देवीलाल के पुत्र ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं। बड़े बेटे अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे हैं। अजय के दो बेटे हैं। बड़े बेटे दुष्यंत चौटाला हिसार से सांसद हैं। वहीं, छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला इनेलो के यूथ विंग इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अजय चौटाला की पत्नी नैना डबवाली हल्के से विधायक हैं।

वहीं, अभय चौटाला इस समय इनेलो के सर्वेसर्वा हैं। अभय चौटाला के भी दो बेटे हैं। बड़े बेटे कर्ण सिरसा जिला परिषद में डिप्टी चेयरमैन हैं, जबकि छोटे बेटे अर्जुन के पास अभी कोई पद नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed