फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Ratan Lal kataria run away when locals protest against him

भाजपा प्रत्याशी कटारिया के खिलाफ लगे नारे, स्थिति बिगड़ते देख दबे पांव निकले

Sat, 04 May 2019 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Ratan Lal kataria run away when locals protest against him
भाजपा के प्रत्याशी रतन लाल को जनता के विरोध के सामना करना पड़ा।

रामगढ़ में अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रतन लाल को जनता के विरोध के सामना करना पड़ा। विकास सहित कई मामलों को लेकर स्थानीय लोगों ने जनसभा स्थल पर पहुंच रतन लाल कटारिया के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालांकि भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता गुस्साए लोगों को शांत करवाने की कोशिश कर रहे, लेकिन उनकी किसी भी व्यक्ति ने एक नहीं सुनीं। 

विज्ञापन


स्थिति बिगड़ते देख कटारिया ने वहां से दबे पांव निकलना ही मुनासिब समझा। वीडियो वायरल होने से जहां यह मामला सारा दिन शहर में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, विपक्षी चल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर तंज कसा और वीडियो को खूब शेयर किया।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के अंबाला लोकसभा एवं पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा ने कहा कि यदि लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया ने विकास करवाया होता तो शायद उन्हें आज यह दिन देखना नहीं पड़ता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कटारिया के विरोध का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दो बार प्रचार के दौरान उन्हें इस स्थिति से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल के शासनकाल में कुछ नहीं किया।

विकास कार्य करना तो दूर सांसद किसी भी व्यक्ति के दुख और सुख में शामिल नहीं हुए। यही कारण था कि अपने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ लापता होने के पोस्टर चिपका दिए थे। 

Lok sabha election 2019, Ratan Lal kataria run away when locals protest against him

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया का जिस तरह से लगातार विरोध हो रहा है इससे अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा की जीत पक्की है। ऑल इंडिया कांग्रेस के सदस्य प्रताप चौधरी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र की जनता को भाजपा ने निराश करने के सिवाय पांच साल में कुछ नहीं दिया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जिस प्रोजेक्ट को अपना बता रहे हैं वह कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू हुए थे। उन्होंने कहा कि कई ऐसे भी प्रोजेक्ट हैं जो आज भी अधर में लटके हुए हैं।

उदाहरण देते हुए कहा कि पिंजौर की एचएमटी के लिए करोड़ों रुपये का पैकेज कुमारी सैलजा ने दिलवाया था, लेकिन जैसे ही भाजपा की सरकार आई उसे बंद कर दिया गया, जबकि एचएमटी का लाइफ लाइन माना जाता था।

नारेबाजी साजिश का एक हिस्सा है
जब इस मामले को लेकर भाजपा के पंचकूला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो भी हुआ वह एक साजिश का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि रामगढ़ में जनसभा समाप्त हो चुकी थी और भाजपा के पंचकूला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा लोगों का धन्यवाद कर रहे थे। इसी दौरान तीन से चार युवक आए और उन्होंने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। 

दीपक शर्मा ने उन्हें शांत करवाया और नारेबाजी का कारण पूछा लेकिन वह कुछ बता नहीं पाए। ऐसे में चारों युवक वहां से वापस हो गए। नवीन गर्ग ने कहा कि गुरुवार को कालका में कांग्रेस के खिलाफ हुई नारेबाजी के चलते ही यहां माहौल खराब करने के लिए ऐसा करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed