फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Priyanka Gandhi to hold road show in Rohtak on May 7

रोहतक में सात मई को प्रियंका गांधी का रोड शो, आज गुरुग्राम में गरजेंगे राहुल गांधी

Sat, 04 May 2019 12:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Priyanka Gandhi to hold road show in Rohtak on May 7
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

हरियाणा में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाए कांग्रेस के प्रचार को धार देने के लिए प्रियंका और राहुल गांधी चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रियंका का सात मई के हरियाणा दौरे का कार्यक्रम फाइनल कर दिया है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर-5 स्थित हुडा ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


हरियाणा में उनकी यह पहली रैली होगी। प्रियंका सात मई को हरियाणा आएंगी। वह रोहतक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, अंबाला में कांग्रेस राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा व हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के लिए प्रचार करेंगी। रोहतक में रोड शो रखा गया है, जबकि अंबाला और हिसार में वह रैली करेंगी। प्रियंका सात मई को विशेष विमान से साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगी।
विज्ञापन


 यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए अंबाला जाएंगी। वहां 12 बजे उनके पहुंचने का कार्यक्रम है। 12 बजकर दस मिनट से लेकर एक बजे तक वह अंबाला में कुमारी सैलजा के लिए जनसभा को संबोधित करेंगी। एक बजकर दस मिनट पर अंबाला से रवाना होंगी और 1:55 पर हिसार पहुंचेंगी। यहां दो बजकर पांच मिनट से लेकर 2:55 तक भव्य विश्नोई के लिए रैली करेंगी। 2:35 मिनट पर उनका रोहतक पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वह पौने तीन बजे से लेकर पांच बजे तक रोड शो करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed