फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Priyanka gandhi rally in Bathinda of Punjab

जब पंजाब आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, तब आरएसएस अंग्रेजों की 'चमचागीरी' में लगा थाः प्रियंका गांधी

Wed, 15 May 2019 01:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Priyanka gandhi rally in Bathinda of Punjab
बठिंडा मेें प्रियंका गांधी की जनसभा - फोटो : ANI

पंजाब के बठिंडा में प्रियंका गांधी ने आरएसएस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब पूरा पंजाब देश की आजादी के लिए लड़ रहा था तब आरएसएस के लोग अंग्रेजों की चमचागीरी में लगे थे। उन्होंने कभी भी स्वतंत्रता आंदोलन में संघर्ष नहीं किया।

विज्ञापन

 
मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार पंजाब में चुनावी जनसभा करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश व लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। बिना नाम लिए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए प्रियंका ने कहा कि देश और लोकतंत्र को तबाह करने वाले नेताओं को इन चुनाव में लोग सबक सिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha election 2019, Priyanka gandhi rally in Bathinda of Punjab
लोकसभा चुनाव 2019

स्टेज पर 3:17 मिनट पर पहुंची प्रियंका गांधी ने सबसे पहले बोले सो निहाल सत श्री अकाल बोला। इसके बाद उन्होंने पंजाबी में कहा कि मेरा घरवाला भी पंजाबी ऐ। पंजाबी कौम हर मुसीबत दा सामणा हंसते होए करदी ऐ।

मैं पंजाबी कौम ते पंजाब नू सलाम करदी आं, पंजाबी हमेशा चढ़दी कलां विच्च रहदें ने। पंजाब में अकाली सरकार के समय हुई धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर प्रियंका ने कहा कि बेअदबी करवाने वालों ने पंजाब से पंजाब की आत्मा माने जाने वाले धार्मिक ग्रंथों को अलग करने का प्रयास किया था। 

उन्होंने कहा कि अकाली सरकार के समय में ही सूबे में चिट्टे ने युवा पीढ़ी को बर्बाद किया। प्रियंका ने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी इसी स्थान पर चुनावी रैली में बड़े-बडे़ झूठ बोलकर गए हैं लेकिन कांग्रेस कभी झूठ की राजनीति नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों के लिए दिल्ली पहुंचे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी किसानों की बात पूछने तक नहीं पहुंचे। वे विदेश घूमते रहे और देश का पेट भरने वाला किसान धरने पर बैठा रहा। नोटबंदी और जीएसटी से केंद्र की भाजपा सरकार ने देशवासियों का बुरा हाल कर दिया था। 

फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों से धोखा 

Lok sabha election 2019, Priyanka gandhi rally in Bathinda of Punjab
लोकसभा चुनाव 2019

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों के लिए बडे़-बडे़ दावे करने वाले नेताओं ने फसल बीमा योजना के नाम पर देश के किसानों के साथ धोखा किया। फसल बीमा की रकम से बडे़ कारोबारियों का दस हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया। इसके अलावा मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहने वाले किसानों का हाल जानने तक नहीं पहुंचे। 

कांग्रेस सरकार बनी तो जीएसटी होगा आसान 
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही जीएसटी को आसान किया जाएगा और किसानों के लिए अलग बजट बनाया जाएगा। इसके अलावा संसद में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण रखा जाएगा और सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार किया जाएगा। देश में शिक्षा स्तर को सरकारी स्तर पर ऊंचा उठाने के लिए बारहवीं कक्षा तक शिक्षा निशुल्क दी जाएगी।

गांधी ने दावा किया कि सरकार बनने के एक साल के अंदर देश में खाली पडे़ 24 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा। दस लाख ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार पैदा किया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार हेतु नई योजनाएं लाई जाएंगी। देश के हर जिले में फूड पार्क लगाए जाएंगे। 

प्रधानमंत्री ने एक भी वादा पूरा नहीं किया
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में देश के लोगों के साथ महंगाई कम करने, किसानों की आमदन दोगुनी करने, रोजगार बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने जैसे वादों में से एक भी पूरा नहीं किया। गांधी ने कहा कि बाबा नानक ने तेरा तेरा कहा था, प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा मेरा कर देश को अपने साथियों के हवाले कर दिया।

लोकतंत्र को मजबूत करें लोग
प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग लोकतंत्र को मजबूत करें और अपने अधिकारों को लेकर देश के प्रधानमंत्री तक से सवाल पूछें। अगर कोई भी नेता बड़ा बनता है तो उसे बड़ा बनाने वाली जनता होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed