फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, PM Narendra Modi will do three rallies in two days in Haryana

दो दिन में मोदी तीन शाह करेंगे पांच रैलियां, इन 10 सीटों पर टिकी नजर, हुड्डा का गढ़ भी निशाने पर

Fri, 03 May 2019 08:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 May 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, PM Narendra Modi will do three rallies in two days in Haryana
पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

हरियाणा में कांग्रेस और इनेलो के गढ़ भेदने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं। मोदी-शाह की जोड़ी का मुख्य एजेंडा इस बार रोहतक, हिसार और सिरसा सीटें भी विपक्ष के हाथ से छीनकर सभी दस सीटों पर विजय हासिल करना है। इसे देखते हुए ही नरेंद्र मोदी रोहतक और सिरसा लोकसभा क्षेत्र में रैलियां करने जा रहे हैं, जबकि हिसार का जिम्मा अमित शाह को सौंपा गया है। 

विज्ञापन


मोदी दो दिन में तीन और शाह दो दिन में पांच रैलियां करेंगे। भाजपा ने रैलियों को सफल बनाने के लिए संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त कर दिए हैं। दोनों नेताओं की आठों रैलियां पांच से दस मई के बीच होंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 मई को फतेहाबाद के हुडा मैदान में रैली होगी। 
विज्ञापन


श्रीनिवास गोयल इस कार्यक्रम के संयोजक एवं यतींद्र सिंह एडवोकेट सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इसी दिन दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री थीम पार्क नजदीक पेनोरमा म्यूजियम कुरुक्षेत्र में रैली करेंगे, जिसका संयोजक विधायक घनश्याम दास अरोड़ा एवं विधायक पवन सैनी को सह संयोजक बनाया गया है। 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पशु मेला ग्राउंड गोहाना रोड, रोहतक में रैली करेंगे। इसके लिए कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को संयोजक एवं सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह की रैलियों के लिए ये बने संयोजक 

Lok sabha election 2019, PM Narendra Modi will do three rallies in two days in Haryana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ( फाइल फोटो) - फोटो : PTI

5 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पहली रैली सुबह 9.30 बजे सोनीपत लोकसभा के हुडा मैदान, सेक्टर 15 में होगी। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय सह संयोजक बनाए गए हैं। 

शाह की करनाल लोकसभा के तहत पानीपत की नई अनाज मंडी में 11 बजे होने वाली रैली के लिए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज को संयोजक व निगम पार्षद लोकेश नागरु को सह संयोजक, अंबाला लोकसभा के तहत तेजली गांव स्टेडियम यमुनानगर में 12 बजे होने वाली रैली के लिए ज्ञानचंद गुप्ता को संयोजक एवं कर्नेश शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। 

उन्होंने बताया कि 10 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिसार लोकसभा के तहत माडर्न मंडी, पुलिस थाना के सामने बरवाला में 9.30 बजे रैली करेंगे। इसके लिए कमल गुप्ता संयोजक एवं मनदीप मलिक सह संयोजक होंगे, 11 बजे भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के चरखी दादरी में होने वाली रैली के लिए विधायक सुखविंद्र मांडी संयोजक एवं सोमबीर सांगवान सह संयोजक बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed