{"_id":"5cb074d2bdec2213ed0cd29b","slug":"lok-sabha-election-2019-mla-baljinder-kaur-aap-candidate-from-bathinda-lok-sabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरसिमरत कौर को टक्कर देंगी प्रो. बलजिंदर कौर, आम आदमी पार्टी ने बठिंडा से घोषित किया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसिमरत कौर को टक्कर देंगी प्रो. बलजिंदर कौर, आम आदमी पार्टी ने बठिंडा से घोषित किया प्रत्याशी
Fri, 12 Apr 2019 04:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Apr 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने पंजाब की बठिंडा लोकसभा क्षेत्र से विधायक प्रो. बलजिंदर कौर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वो इस सीट पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल को टक्कर देंगी। हालांकि शिरोमणि अकाली दल ने अधिकारिक तौर पर हरसिमरत कौर बादल के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन बादल की तरफ से कई बार स्पष्ट किया जा चुका है कि वह इस बार भी बठिंडा से ही चुनाव लडे़ंगी।
विज्ञापन
विधायक प्रो. बलजिंदर कौर ने तलवंडी साबो से कांग्रेस और अकाली दल की टिकट पर चार बार विधायक रह चुके पूर्व विधायक जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को हराया था।
वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस हाईकमान नवजोत कौर सिद्धू को यहां से मैदान में उतरने के लिए मना रहा है। हालांकि इस संबंध में नवजोत कौर के पति और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
बठिंडा सीट एक नजर
कुल वोटर : 15 लाख 97 हजार 15
महिला : 7 लाख 47 हजार 569
पुरुष : 8 लाख 42 हजार 304
सर्विस वोटर : 7120
थर्ड जेंडर : 22