फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Kishan Lal Panchal as a candidate of LSP-BSP alliance from Rohtak

बसपा-लोसपा गठबंधन ने खेला बड़ा दांव, रोहतक से उद्योगपति किशनलाल पांचाल मैदान में

Tue, 02 Apr 2019 04:16 AM IST
ajay kumar विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Kishan Lal Panchal as a candidate of LSP-BSP alliance from Rohtak
राजकुमार सैनी और बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : File Photo

मुंबई के उद्योगपति किशनलाल पांचाल रोहतक सीट से बसपा-लोसपा गठबंधन की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मंगलवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर मेघराज व सांसद राजकुमार सैनी पुराने बस स्टैंड के पास श्रीराम धर्मशाला में मीडिया के सामने उनके नाम की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा हिसार, फरीदाबाद, करनाल, अंबाला व भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जाएगी। खुद किशनलाल पांचाल ने टिकट मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बता दें कि किशनलाल मूलरूप से झज्जर जिले के गांव रोहद के रहने वाले हैं। उनका मुंबई व दिल्ली में बिजली के ट्रांसफार्मर के रेडियेटर व बॉडी बनाने का कारोबार है। साथ ही लंबे समय से सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं। दिल्ली में विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष भी हैं। सितंबर 2018 में पांचाल सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से जुड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी माह में बसपा ने इनेलो से गठबंधन तोड़कर लोसपा से नाता जोड़ दिया। सीटों का बंटवारा करते समय लोसपा के खाते में सोनीपत व महेंद्रगढ़-भिवानी सीट आई। जबकि बसपा के खाते में रोहतक, हिसार, सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद व गुड़गांव-रेवाड़ी सीट आई। ऐसे में 4 मार्च को किशनलाल पांचाल को गठबंधन के नेताओं ने बसपा ज्वाइन करवा दी। अब वे रोहतक लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले से जीतूंगा चुनाव

किशनलाल पांचाल का कहना है कि रोहतक ही नहीं, प्रदेश के अंदर एससी व बीसी समुदाय एकजुट हो गया है। साथ ही सवर्ण समुदाय के लोग भी उनके साथ आ रहे हैं। सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर गठबंधन लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेगा।

भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने वोटों का बंटवारा रोकने की चुनौती
बसपा की तरफ से किशन लाल पांचाल को मैदान में उतारने से लोकसभा क्षेत्र में एससी व बीसी समुदाय की वोट बटेंगी। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के सामने दोनों समुदायों की वोटों के बंटवारे को रोककर अपने तरफ करने की चुनौती रहेगी।

2014 में बसपा प्रत्याशी को मिले थे 18690 वोट
पांच साल पहले लोकसभा चुनाव में रोहतक सीट से मनोज कुमार ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बसपा प्रत्याशी पांचवें स्थान पर रहे थे। उन्हें 18690 वोट मिले थे, जो 2009 की अपेक्षा 6.37 प्रतिशत कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed