फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Jannayak Janta Party registered in the Election Commission

लोकसभा 2019: चुनाव आयोग में पंजीकृत हुई जननायक जनता पार्टी, जल्द मिल सकता चुनाव चिन्ह

Tue, 12 Mar 2019 09:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Mar 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Jannayak Janta Party registered in the Election Commission
जननायक जनता पार्टी

हरियाणा के सियासी दंगल में जननायक जनता पार्टी का पदार्पण अब पंजीकृत दल के तौर पर हो गया है। चुनाव आयोग ने 5 मार्च को जेजेपी का पंजीकरण कर 11 मार्च को सूचना सार्वजनिक कर दी है। बीते वर्ष 9 दिसंबर को जींद में जननायक जनता पार्टी का गठन हुआ था। इसके बाद जेजेपी ने चुनाव आयोग में पंजीकरण के लिए अर्जी लगा दी थी।

विज्ञापन


जींद उपचुनाव में पार्टी का पंजीकरण न होने पर निर्दलीय लड़ना पड़ा था। 11 मार्च को आयोग ने जेजेपी के अध्यक्ष, मुख्य चुनाव अधिकारी हरियाणा और राज्य चुनाव आयुक्त हरियाणा को भी पत्र भेजकर इसकी सूचना दी है। पंजीकरण संबंधी पत्र चुनाव आयोग के सचिव की ओर से जारी किया गया है। पत्र के अनुसार जननायक जनता पार्टी ने दिसंबर 2018 में पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। 
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि कानून के तहत इस दल का पंजीकरण 5 मार्च 2019 को किया गया है। आयोग की तरफ से सूचित किया गया है कि जननायक जनता पार्टी अब एक पंजीकृत राजनीतिक दल है। जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, सांसद दुष्यंत चौटाला और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के पंजीकरण पर खुशी जाहिर की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि चुनाव निशान के लिए 10 निशान की सूची आयोग में जमा करवा दी है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह पार्टी का चुनाव निशान भी तय कर आयोग की ओर से जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी दस सीटों पर लड़ेंगे चुनाव : दुष्यंत 

सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी अपना पहला औपचारिक चुनाव लोकसभा चुनावों के तौर पर लड़ेगी। जिसमें सभी 10 लोकसभा सीटों पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार पार्टी के चुनाव निशान पर लोगों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में पार्टी के समर्थित उम्मीदवार को निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा था, उसके बावजूद लोगों का अपार समर्थन मिला। अब जब पार्टी अपने अधिकृत उम्मीदवार उतारेगी तो हरियाणा की जनता पूरे जोश के साथ उन्हें जितवाने का काम करेगी। 

उत्तर भारत के दूसरे राज्यों के पदाधिकारी जल्द होंगे घोषित : निशान सिंह 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि जेजेपी का संगठन लगभग तैयार है और अब हरियाणा के अलावा उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में भी पार्टी के पदाधिकारी घोषित किए जाएंगे। इस कड़ी में दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों की पहली सूची जल्द जारी होगी।

जेजेपी ने 31 हलका प्रधान किए नियुक्त
जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए विधानसभा स्तर पर नियुक्तियां की है। पार्टी ने 28 विधानसभा क्षेत्रों में 31 नए हलका प्रधान नियुक्त किए हैं। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, सांसद दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी बांगड़, पार्टी के कोर कमेटी के सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद सूची जारी की है।

प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने हलका स्तर पर प्रधानों की नियुक्तियों में फरीदाबाद, एनआईटी फरीदाबाद, तिगांव, पलवल, होडल, हथीन, पुन्हाना, सोहना, झज्जर, झज्जर (ग्रामीण), कैथल, इंद्री, पंचकूला, कालका, अंबाला शहर, मुलाना, नारायणगढ़, टोहाना, शाहबाद, बरवाला, तोशाम, पटौदी, जगाधरी, जगाधरी ग्रामीण, रादौर, पानीपत ग्रामीण, पानीपत शहरी इसराना, समालखा, गन्नौर व राई हलके के प्रधान नियुक्त किए गए हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि संगठन में अन्य पदों पर नियुक्ति भी जल्द की जाएगी। राज्य के बाकी विधानसभा क्षेत्रों के हलका प्रधानों की सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed