फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Former mayor gurcharan das kala joins congress in Chandigarh

पूर्व मेयर गुरुचरण दास काला दोबारा कांग्रेस में शामिल, बंसल ने इशारे में विरोधियों पर साधा निशाना

Thu, 11 Apr 2019 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Former mayor gurcharan das kala joins congress in Chandigarh
पूर्व मेयर गुरचरण दास काला कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में बुधवार को पूर्व मेयर गुरचरण दास काला अपने साथी बंता गोविंदपुरा वाला और सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में दोबारा शामिल हो गए। काला मनीमाजरा से नगर निगम में तीन बार पार्षद रह चुके हैं।

विज्ञापन


इनमें दो बार निर्दलीय और एक बार भाजपा समर्थित पार्षद रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी पवन बंसल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


 बंसल ने कहा कि गुरचरण दास काला के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 19 अप्रैल को मनीमाजरा में एक बड़ी रैली होने जा रही है। बंसल ने बिना किसी का नाम लिए अपने राजनीतिक विरोधियों से कहा कि काला के कांग्रेस में आने से दूसरे लोगों को सूचना मिल गई होगी। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस के परिवार में बढ़ोतरी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काला कुछ दिनों के लिए मेयर भी रह चुके हैं। काला के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत कांग्रेस से ही हुई थी। उधर, पिछले ढाई साल से राजनीति से दूरी बनाए बैठे पूर्व मेयर गुरचरण दास काला के कांग्रेस में शामिल होने से मनीमाजरा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां अपने सैकड़ों समर्थक लेकर सेक्टर-35 कांग्रेस भवन में काला ने पार्टी की सदस्यता ली। 

वहीं, शाम को मनीमाजरा में उनके समर्थकों ने शानदार स्वागत किया। मनीमाजरा में उनकी ज्वैलर्स की दुकान पर शाम को ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शशि शंकर तिवारी, जिला उपप्रधान सुभाष धीमान, शिव सिंह राणा, ज्ञानी अमर सिंह ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी रामेश्वर गिरि ने कहा कि काला के कांग्रेस ज्वाइन करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व सरपंच शेर सिंह
वहीं चंडीगढ़ के बहलाना गांव के पूर्व सरपंच शेर सिंह अपने समर्थकों के संग बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी व डॉ. रमेश ने पूर्व सरपंच को सदस्यता ग्रहण कराई। शेर सिंह ने भाजपा की नीतियों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed