फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Dushyant Chautala Jannayak Janta Party Head Office in Delhi

दुष्यंत चौटाला ने ढूंढ निकाली वो जगह, जहां बैठकर वे चलाएंगे 'जननायक' पार्टी, करेंगे राजनीति

Sat, 15 Dec 2018 12:36 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 15 Dec 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Dushyant Chautala Jannayak Janta Party Head Office in Delhi
दुष्यंत चौटाला
इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का गठन करने वाले सांसद दुष्यंत चौटाला अपनी पार्टी की तमाम गतिविधियों का संचालन कहां से करेंगे, तय हो गया है। पार्टी का मुख्यालय नई दिल्ली स्थित 18 जनपथ को बनाया गया है। इससे पहले यह आवास इनेलो के मुख्यालय के रूप में पंजीकृत था। इनेलो से अलग होने के बाद दुष्यंत चौटाला ने बीती 9 दिसंबर को जींद में जननायक जनता पार्टी नाम से नई पार्टी का गठन किया था।
विज्ञापन


पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद दुष्यंत चौटाला इन दिनों पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और कार्यालय की स्थापना में जुटे हैं। जिसके चलते दुष्यंत चौटाला ने अपने दिल्ली स्थित 18 जनपथ आवास पर पार्टी का मुख्यालय बनाया है। यहां से इनेलो के झंडे व बोर्ड होर्डिंग उतार दिए गए हैं। अब यहां जननायक जनता पार्टी का झंडा व होर्डिंग लगा दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो दुष्यंत ने फिलहाल पार्टी की तमाम गतिविधियों को इसी मुख्यालय से चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित 18 जनपथ में चौटाला परिवार लंबे समय से रह रहा है। इससे पहले यह आवास दुष्यंत के पिता अजय चौटाला के नाम पर अलाट था। इनेलो सांसद रहते हुए अजय चौटाला ने यहां से इनेलो की गतिविधियों को न केवल आगे बढ़ाया बल्कि अधिकारिक रूप से इसी आवास को इनेलो का मुख्यालय भी बताया गया। इसके बाद जब अजय का कार्यकाल समाप्त हुआ तो यह आवास पार्टी के एक सांसद के नाम पर ही अलाट करा लिया गया, लेकिन यहां कब्जा चौटाला परिवार का ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब दुष्यंत सांसद बने तो यह आवास उन्होंने अपने नाम अलाट करा लिया और यहां से इनेलो की गतिविधियों का संचालन किया गया। अब दुष्यंत द्वारा इनेलो को अलविदा करने के बाद इसी आवास को जननायक जनता पार्टी के मुख्यालय में तबदील कर दिया गया है। शुक्रवार से दिल्ली कार्यालय में पार्टी की गतिविधियों का संचालन शुरू हो गया है। इसके बाद दूसरे चरण में पार्टी द्वारा सिरसा व चंडीगढ़ में अपने कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed