फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   U-23 Women World Wrestling Championship 6 wrestlers from Haryana selected

अंडर-23 महिला विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: हरियाणा की 6 पहलवानों का चयन, अमेरिका में 12 अक्तूबर से शुरू होगी

Tue, 01 Sep 2026 11:40 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 01 Sep 2026 11:40 AM IST
सार

हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने सभी चयनित पहलवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और लगातार किए गए अभ्यास का परिणाम है।

विज्ञापन
U-23 Women World Wrestling Championship 6 wrestlers from Haryana selected
हरियाणा की छह पहलवानों का चयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 12 से 18 अक्तूबर तक होने वाली अंडर-23 महिला विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की छह महिला पहलवानों का चयन हुआ है। प्रदेश की पहलवानों के एक साथ छह भारवर्गों में चयन से कुश्ती जगत में उत्साह है। 

विज्ञापन


चयनित पहलवानों में 50 किलोग्राम में परवीन, 53 किलोग्राम में स्वीटी, 59 किलोग्राम में कोमल, 62 किलोग्राम में नेहा सांगवान, 68 किलोग्राम में मानशी लाठर और 76 किलोग्राम में दीक्षा मलिक शामिल हैं।
विज्ञापन


हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने सभी चयनित पहलवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और लगातार किए गए अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पहलवान विश्व मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा की महिला पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार अपनी क्षमता साबित की है। अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। उन्होंने पहलवानों के साथ उनके प्रशिक्षकों और परिवारों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

इन राज्यों की पहलवान भी भारतीय दल में
चैंपियनशिप के लिए हरियाणा के अलावा दिल्ली और महाराष्ट्र की महिला पहलवानों का भी चयन हुआ है। 57 किलोग्राम में दिल्ली की नेहा शर्मा, 55 किलोग्राम में महाराष्ट्र की आहिल्या, 65 किलोग्राम में वैष्णवी और 72 किलोग्राम में अमृता भारतीय दल का हिस्सा होंगी।


हरियाणा से चयनित छह पहलवानों के प्रदर्शन पर प्रदेश के खेल प्रेमियों की खास नजर रहेगी। संघ पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पूरी क्षमता के साथ उतरने और देश के लिए पदक जीतने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed