{"_id":"5cc94437bdec22072b5a45a6","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-leaders-file-complaint-of-bjp-leader-sunita-duggal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने फिर चुनाव आयोग से की सुनीता दुग्गल की शिकायत, पति पर लगा पद के दुरुपयोग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने फिर चुनाव आयोग से की सुनीता दुग्गल की शिकायत, पति पर लगा पद के दुरुपयोग का आरोप
Wed, 01 May 2019 12:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 May 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के पति पर पद के दुरुपयोग को लेकर छिड़ा विवाद खत्म नहीं हो रहा है। हालांकि इस मामले में हरियाणा निर्वाचन कार्यालय डीजीपी को सुनीता दुग्गल के आईपीएस पति राजेश दुग्गल के तबादले की सिफारिश कर चुका है। लेकिन कांग्रेसी इस बात से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
वे आईपीएस राजेश दुग्गल के निलंबन और प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के नामांकन को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। इसी को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेसियों ने निर्वाचन कार्यालय में फिर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
हरियाणा निर्वाचन कार्यालय में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजेश कोना, मीडिया कोआर्डिनेटर राकेश सोंधी, निशांत प्रभाकर, अमर चावला, मुकेश बिट्टू आदि नेताओं की ओर से चुनाव आयोग को दिए गए शिकायत पत्र में आईपीएस राजेश दुग्गल को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने और सिरसा से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल का नामांकन रद्द करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि दुग्गल लगातार अपने पद का दुरुपयोग करके चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं और अपनी पत्नी एवं सिरसा से भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।