फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Birender Singh join BJP's Panna pramukh conference in Uchana

सोनिया को 25 साल पहले प्रियंका को राजनीति में लाने की दी थी सलाहः मंत्री बीरेंद्र सिंह

Thu, 11 Apr 2019 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उचाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उचाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Birender Singh join BJP's Panna pramukh conference in Uchana
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में बुधवार को भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, प्रदेश सह प्रभारी विश्वास नारंग, हिसार लोकसभा प्रभारी वीर कुमार यादव, भाजपा विधायक प्रेमलता शामिल हुए। कार्यक्रम में 3314 पन्ना प्रमुख शामिल हुए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने 25 साल पहले ही सोनिया गांधी को सलाह दी थी कि प्रियंका को राजनीति में आगे करें, लेकिन उन्होंने पुत्र मोह में उस समय ऐसा नहीं किया। 
विज्ञापन


पुत्र मोह में ही आकर उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर प्रधानमंत्री पद के लिए आगे किया है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए किसानों की जमीन कौड़ियों के भाव में लूटी। यही कारण है कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सजा भुगत रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी मुख्यमंत्री पद का ऑफर दे तो लड़ूंगा चुनाव 
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की मुख्यमंत्री बनने की चाहत अभी भी कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक वे सात विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन अब विस चुनाव लड़ने का मन नहीं है, पर भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में पेश करे तो विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दो बार प्रदेश में शून्य हो गई थी। 

तब कांग्रेस ने मुझे जिम्मेदारी दी थी। प्रदेश में कांग्रेस की वापसी करवाई। इतना करने के बाद भी कांग्रेस ने उनके साथ वह किया जो राजनीति के इतिहास में किसी नेता के साथ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वे 42 साल तक रहे लेकिन कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं सिखाया, पर भाजपा ने पांच साल की राजनीति में देश के लिए बहुत कुछ सीखाया है।

क्या हैं पन्ना प्रमुख
पन्ना प्रमुख के बारे में विस्तार से बताते हुए विधायक प्रेमलता ने कहा कि मतदाता सूची के पृष्ठ में तकरीबन 60 मतदाता या 15 से 20 परिवार एक दायरे में आते हैं। इन्हें भाजपा के प्रति सकारात्मक बनाने और पार्टी विचारधारा के मुताबिक ढालने के लिए के लिए पन्ना प्रमुख अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश में आठ अप्रैल से शुरू हो चुके पन्ना प्रमुख सम्मेलन की श्रृंखला 17 अप्रैल तक चलेगी। प्रदेशभर में एक लाख 93 हजार 97 बूथ हैं। गुजरात में पार्टी संगठन के काडर को सशक्त बनाने वाली इस व्यवस्था को हरियाणा में भी कामयाब तरीके से सिरे चढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed