{"_id":"5cd6e82ebdec22078f24c515","slug":"lok-sabha-election-2019-anil-vij-targets-on-punjab-minister-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू के बयान पर अनिल विज का पलटवार, कहा- कांग्रेस भारत को काले व गोरे रंग में बांटना चाहती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू के बयान पर अनिल विज का पलटवार, कहा- कांग्रेस भारत को काले व गोरे रंग में बांटना चाहती है
Sun, 12 May 2019 01:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 12 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
अनिल विज (फाइल फोटो)
- फोटो : SELF
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर उन्हें आड़े हाथों लिया है। मंत्री विज ने ट्वीट कर सिद्धू पर पलटवार किया है। विज ने सिद्धू के इस बयान पर कि गोरे अंग्रेज चले गए और अब काले अंग्रेजों को भगाना है पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा कहकर सिद्धू ने हिंदुस्तान में रहने वाले सभी काले लोगों का अपमान किया है। विज ने कहा कि उनका मतलब है कि देश से गोरे शासक चले गए अब काले शासकों को भगाना है।
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि सिद्धू ये बताएं कि शासन करने का अधिकार क्या केवल गोरे लोगों का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत ही विभाजनकारी पार्टी है, ये गोरे और काले लोगों मे हिंदुस्तान का विभाजन करना चाहती है और हिंदुस्तान के हालात खराब करना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही देश का विभाजन करती आई है, कभी इन्होंने जाति के नाम पर तो कभी धर्म के नाम पर देश को बांटने का प्रयास किया है और अब रंगभेद के आधार पर देश के टुकड़े करने मे अमादा हो गए हैं।
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज ने सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये साहब तो यही चाहते हैं कि हिंदुस्तान पर केवल इटली की चमड़ी वाले लोगों का राज होना चाहिए और ये उनकी चरण वंदना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाटुकारिता की भी हद होती है और ऐसा बयान देकर वे हिंदुस्तानियों का अपमान कर रहे हैं।