फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, AAP Punjab, Aam Admi Party Trying to Recall Sucha Singh Chhotepur

लोकसभा चुनाव 2019: सुच्चा सिंह छोटेपुर पर 'आप' ने साधी चुप्पी, नहीं बना एंट्री का फार्मूला

Thu, 15 Nov 2018 11:56 AM IST
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Nov 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, AAP Punjab, Aam Admi Party Trying to Recall Sucha Singh Chhotepur
सुच्चा सिंह छोटेपुर - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी ने कुछ समय पहले अपने पूर्व सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को पार्टी वापस लाने की कवायद शुरू की थी, जो बिल्कुल ठप हो गई है। साथ ही पार्टी ने इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साध ली है। भुलत्थ से विधायक सुखपाल खैरा और उनके साथी सात विधायकों द्वारा बगावत का झंडा बुलंद करने के बाद आप बैकफुट पर आ गई थी। खैरा गुट को जिस तरह बठिंडा कन्वेंशन में समर्थन मिला था, उसने पार्टी नेतृत्व को चिंता में डाल दिया था। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर आप के थिंक टैंक ने खैरा के मुकाबले छोटेपुर को वापस लाने का फैसला किया था।
विज्ञापन


उन्हें लग रहा था कि अभी भी पार्टी वॉलंटियर्स में छोटेपुर को लेकर सहानुभूति है। उनके आने से खैरा के साथ गया वॉलंटियर बेस भी लौट आएगा। उसी दौरान एक कार्यक्रम में जालंधर आए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब इकाई के नेताओं को निर्देश दिए थे कि वे छोटेपुर से बात करें और उन्हें पार्टी में वापस लाएं। इतना ही नहीं, केजरीवाल ने एक इंटरव्यू के जरिेए और ट्वीट कर के भी छोटेपुर से पार्टी में लौटने की अपील की थी। केजरीवाल की हिदायत मिलते ही सूबे की सारी लीडरशिप उसी रात छोटेपुर के मोहाली स्थित आवास पर पहुंची थी। जहां काफी देर कर इस बारे में बातचीत हुई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने मुद्दों का खुलासा तो नहीं किया था। लेकिन यह संकेत दिए थे कि छोटेपुर इस बात से बेहद नाराज हैं कि उन्हें किस तरह साजिश करके हटाया गया। साथ ही उस साजिश के लिए जिम्मेदार लोग अभी भी पार्टी में अहम पदों पर हैं। छोटेपुर ने पार्टी में लौटने पर तो सहमति जता दी थी। लेकिन वह सम्मानजनक वापसी चाहते थे। वही पार्टी और छोटेपुर दोनों के हित में था। उसके बाद तीन विधायकों को छोटेपुर से बातचीत जारी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बाद में इस मुद्दे पर एक और बैठक हुई। लेकिन उसके बाद से बात आगे नहीं बढ़ी। आप और छोटेपुर दोनों ने ही इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। पार्टी की सर्वोच्च सूबा कोर कमेटी के चेयरमैन प्रिंसिपल बुध राम ने कहा कि पांच मेंबरी कमेटी छोटेपुर के संपर्क में है। जल्द ही बात सिरे चढ़ जाएगी। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि छोटेपुर की सम्मानजनक वापसी का फॉर्मूला अब तक पार्टी नहीं बना सकी है। छोटेपुर ने अपने शर्तें पहले ही साफ कर दी थीं, पर पार्टी उन पर फैसला नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरा के निलंबन से बदले समीकरण
आप के एक वर्ग का कहना है कि सुच्चा सिंह छोटेपुर की वापसी के समीकरण सुखपाल खैरा के निलंबन के बाद बिगड़ गए हैं। जब छोटेपुर को लाने की कवायद शुरू की गई थी, तब पार्टी संकट में नजर आ रही थी। क्योंकि बागी खैरा गुट के साथ बड़ी संख्य में वॉलंटियर्स और एनआरआई दिख रहे थे। लेकिन आखिरकार पार्टी ने खैरा और कंवर संधू को सस्पेंड करने का फैसला कर ही लिया। अब छोटेपुर की वापसी पर असमंजस हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed