फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, AAP, Arvind Kejriwal Rally in Chandigarh, Harmohan Dhawan

आठ मिनट रुके 'आप' के अरविंद केजरीवाल, बोले- किरण खेर को वोट देकर दोबारा गलती न करना

Mon, 25 Feb 2019 09:36 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 25 Feb 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, AAP, Arvind Kejriwal Rally in Chandigarh, Harmohan Dhawan
अरविंद केजरीवाल
डेढ़ घंटा लेट आए और आठ मिनट रुके, भाषण देते हुए 'आप' के अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार किरण खेर को दोबारा वोट न देना, नहीं तो बड़ी गलती करेंगे। चंडीगढ़ में सेक्टर 25 में 'आप' के लोकसभा उम्मीदवार हरमोहन धवन के समर्थन में रविवार को आयोजित रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ आठ मिनट रुके। रैली का वक्त एक बजे था, वे आए ढाई बजे और आठ मिनट भाषण देकर चलते बने। उन्होंने कहा कि पलवल में उनका एक प्रोग्राम है। साढ़े तीन बजे चंडीगढ़ से फ्लाइट है। इसलिए वे ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर पर निशाना साधा और कहा कि पिछली बार मोदी की हवा थी, इसलिए वे जीत गई। सांसद बनने के बाद वे कितनी बार लोगों के बीच आईं। संसद में भी बहुत कम आती हैं। आती हैं तो बोलती नहीं। वे एक एक्ट्रेस हैं। उन्हें मुंबई में फिल्में करनी हैं और उन फिल्मों से पैसा कमाना है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि उन्हें एमपी का एक स्टेटस सिंबल चाहिए था, जो चंडीगढ़ के लोगों की वजह से उन्हें मिल चुका है। किसी को उनसे मिलना हो तो वे मिलती नहीं। उनसे मिलने के लिए लोगों को मुंबई जाना पड़ता है। क्या उन्होंने कोई स्कूल व अस्पताल बनवाया। क्या किसी बच्चे का एडमिशन करवाया? किसी गरीब मरीज का इलाज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आपका हरमोहन धवन आपके बीच रहता है। यदि हरमोहन धवन ने काम नहीं किया तो कम से कम घर जाकर उसे पकड़ तो सकते हो। किरण खेर को पकड़ने के लिए तो मुंबई जाना पड़ेगा। इस बार ये गलती मत करना। अपने शहर के आदमी हरमोहन धवन को ही वोट देना और मैं इस बात की गारंटी लेता हूं कि यदि आप हरमोहन धवन को वोट देते हैं तो जितने काम दिल्ली में हुए हैं, वे सारे काम धवन के साथ मिलकर चंडीगढ़ में करवाऊंगा।

केजरीवालने ने गिनाए दिल्ली में किए काम

केजरीवाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। कहते हैं कि उन्हें काम करने के लिए काफी रोका गया, लेकिन उनकी सरकार ने जो काम किए हैं, वो काम कांग्रेस व बीजेपी 70 सालों में दिल्ली में नहीं कर पाईं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो गया है। अब लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकलवाकर सरकारी स्कूलों में एडमिशन दिलवा रहे हैं।

पिछले दो सालों से सरकारी स्कूलों का परिणाम भी प्राइवेट स्कूलों से बेहतर हुआ है। दिल्ली में बिजली के रेट काफी सस्ते हैं। यहां तक पूरी दुनिया में इतने कम रेट कहीं नहीं है। जब दिल्ली में रेट कम हो सकते हैं तो चंडीगढ़ में क्यों नहीं। दिल्ली के लोगों ने राजनीति बदलने का फैसला लिया, अब आपके पास मौका है। सारे लोग मिलकर हरमोहन धवन को जितवाएं।

सिर्फ नफरत का माहौल बनाने का काम चल रहा
पंजाब से आप के नेता व संगरूर सांसद भगवंत मान ने कहा कि देश में इस समय तानाशाही चल रही है। हर जगह नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को शक की निगाहों से देखने लगे हैं। टीवी पर भी हिंदू-मुसलमान की डिबेट हो रही है। मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। मैं तो चाहता हूं कि वहां पर यूनिवर्सिटी बने और सभी धर्मों के विद्यार्थियों को पढ़ने का मौका मिले।

देश को सिर्फ अमित शाह और नरेंद्र मोदी चला रहे हैं। अच्छे दिन तो आए नहीं और युवा पकौड़ा बेचने को तैयार है। कहा गया कि नोटबंदी के बाद आतंकवाद खत्म हो जाएगा। पुलवामा में क्या हुआ। झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। मुझे तो कभी-कभी शक होता है कि प्रधानमंत्री को चाय बनानी आती भी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed