फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab

पढ़ें, पंजाब की 13 सीटों पर कौन जीता कौन हारा

Fri, 16 May 2014 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 May 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab

आखिकार 16 दिन के बाद ईवीएम मशीनों में गुरदासपुर के नेताओं की किस्मत का फैसला शुक्रवार को हो गया। गुरदासपुर से भाजपा के उम्मीदवार विनोद खन्ना ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप बाजवा को 136106 वोटों से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


शाम तीन बजे फाइनल नतीजे में यह करार दिया गया कि विनोद खन्ना जीत गए हैं। विनोद खन्ना को कुल 482114 वोटें मिली जबकि प्रताप बाजवा को 346008 मत मिले। गौरतलब है कि पिछले लोक सभा चुनावों में गुरदासपुर से प्रताप बाजवा जीते थे जबकि विनोद खन्ना हारे थे। इस बार विनेद खन्ना ने अपनी पिछली हार का बदला प्रताप बाजवा से ले लिया।
विज्ञापन


ये है ब्योरा....
विनोद खन्ना(भाजपा) वोट-482255
प्रताप सिंह बाजवा(कांग्रेस)वोट-346190
हार जीत का अंतर-136065 वोट

संगरूर सीट: भगवंत मान ने बड़ी जीत दर्ज की

lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab

संगरूर के लोगों ने कांग्रेस और शिअद दोनों प्रमुख दलों से किनारा करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और कॉमेडियन किंग भगवंत मान को संसद की दहलीज तक पहुंचा दिया। मान ने सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में झाड़ू का जादू चलाया।

देशभगत कालेज बरड़वाल (धूरी) में हुई मतगणना में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान ने पांच लाख 33 हजार 237 वोट हासिल करके शानदार जीत हासिल की। जबकि शिअद के सुखदेव सिंह ढींढसा को तीन लाख 21 हजार 516 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के विजयइंदर सिंगला को एक लाख 81 हजार 410 वोट मिले। मान ने दो लाख 11 हजार 721 वोट की लीड हासिल की है।

ये है ब्योरा....
भगवंत मान(आप) वोट- 533237
सुखदेव सिंह ढिंडसा(शिअद)वोट-321516
हार जीत का अंतर- 211721

होशियारपुर सीट: संपला ने मो‌हिंदर सिंह केपी को हराया

lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab
होशियारपुर सीट(सुरक्षित) सीट पर मुख्य मुकाबला ‌बीजेपी के उम्मीदवार विजय संपला और कांग्रेस के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी के बीच हुआ। विजय संपला ने मोहिंदर सिंह केपी को 13582 वोट से पराजित किया।

ये है ब्योरा....
विजय संपला(बीजेपी) वोट-346643
मोहिंदर सिंह केपी(कांग्रेस)वोट-333061    
हार जीत का अंतर- 13582
विज्ञापन

आनंदपुर साहिब: कांग्रेस नेता अंबिका सोनी की हार

lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab
आनंदपुर साहिब सीट से मुख्य मुकाबला शिअद के धाकड़ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा और कांग्रेस की दिग्गज नेता अंबिका सोनी के बीच हुआ। इसमें चंदू माजरा ने सोनी को 23697 वोट से पराजित किया।

ये है ब्योरा....
प्रेम सिंह चंदूमाजरा(शिअद) वोट-347394
अंबिका सोनी(कांग्रेस)वोट-323697
हार जीत का अंतर-23697

फतेहगढ़ साहिब सीट: आप ने अन्य पार्टियों पर झाडू चलाया

lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab
फतेहगढ़ साहिब(एससी सीट) से मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी(AAP) नेता हरिंदर स‌िंह खालसा और कांग्रेस के संधू सिंह के बीच हुआ। इसमें खालसा ने संधू सिंह को 54144 वोट से पराजित किया।

ये है ब्योरा....
हर‌िंदर सिंह खालसा(आप)वोट 367293
संधू सिंह(कांग्रेस) वोट-313149
हार जीत का अंतर-54144 वोट

फरीदकोट सीट: AAP नेता प्रोफेसर साधू सिंह की जीत

lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab
फरीदकोट सीट(एससी सीट) से मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी(AAP) नेता प्रोफेसर साधू सिंह और शिअद की नेता परमजीत कौर गुलशन के बीच हुआ। इसमें उम्मीदवार प्रोफेसर साधु सिंह ने गुलशन को 172516 वोट से पराजित किया।

ये है ब्योरा....

प्रोफेसर साधू सिंह(आप)वोट-450751
परमजीत कौर गुलशन(शिअद) वोट-278235
हार जीत का अंतर- 172516

फिरोजपुर सीट: कांग्रेस के धाकड़ नेता सुनील जाखड़ हारे

lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab
फिरोजपुर सीट से मुख्य मुकाबला शिरोमणी अकाली दल के नेता दिग्गज नेता शेर सिंह घुबाया और कांग्रेस के धाकड़ उम्मीदवार सुनील जाखड़ के बीच हुआ। इसमें उम्मीदवार घुबाया ने सुनील जाखड़ को 31420 वोट से पराजित किया।

ये है ब्योरा....
शेर सिंह घुबाया(शिअद) वोट- 487932
सुनील जाखड़(कांग्रेस)वोट-456512
हार जीत का अंतर- 31420 वोट

अमृतसर सीट- दो दिग्गजों की भिडंत में जेटली हारे

lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab
अमृतसर सीट से इस बार भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिला। भाजपा के अरूण जेटली और कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह दोनों दिग्गज उम्मीदवार हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अरूण जेटली को 102770 वोट से पराजित किया।

ये है ब्योरा....
कैप्टन अमरिंदर सिंह(कांग्रेस) वोट-482876
अरूण जेटली(भाजपा)वोट- 380106
वोटों का अंतर- 102770 वोट

जालंधर सीट बीजेपी की जीत

lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab
जालंधर(सुरक्षित) सीट से कांग्रेस ने धाकड़ उम्मीदवार संतोख सिंह चौधरी को मैदान में उतारा। वहीं शिअद ने पवन कुमार टीनू को मैदान में उतारा। चौधरी ने टीनू को 70989 वोट से पराजित किया।
    
ये है ब्योरा....
संतोख सिंह चौधरी(कांग्रेस)वोट- 380467
पवन कुमार टीनू(भाजपा) वोट- 309478
हार जीत का अंतर-70989 वोट

खडूर साहिब सीट: हार और जीत का अंतर

lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab
खडूर साहिब सीट से शिअद के उम्मीदवार रंजीत सिंह ब्रहमपूरा मैदान में थे। वहीं कांग्रेस ने हरमिंदर सिंह गिल को मैदान में उतारा। उम्मीदवार ब्रहमपुरा ने गिल को को 10056 वोट से पराजित किया।

ये है ब्योरा....
रंजीत सिंह ब्रहमपूरा(शिअद) वोट- 467332
हरमिंदर सिंह गिल(कांग्रेस)वोट- 366763
हार जीत का अंतर- 10056

लुधियाना सीट: कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू की जीत

lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab

लुधियाना में कांग्रेस के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने करीब 19,500 से अधिक वोट से जीत दर्ज की है। जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एचएस फुलका दूसरे, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली तीसरे और आजाद उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस चौथे स्थान पर रहे। कांग्रेस ने तमाम एंटी इन्कंबेंसी के बावजूद लगातार दूसरी बार इस सीट पर अपनी पकड़ बनाई है।

ये है ब्योरा....
रंजीत सिंह बिट्टू(कांग्रेस) वोट- 300225
ह‌रविंदर सिंह फूलका(आप)वोट- 280547
जीत हार का अंतर- 19678 वोट

बठिंडा सीट: बादल ने बादल को हराया

lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab

बठिंडा सीट से मुख्य मुकाबला शिरोमणी अकाली दल की उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल के बीच हुआ। हरसिमरत ने मनप्रीत को 19395 वोट से पराजित किया।

ये है ब्योरा....
हरसिमरत कौर बादल(शिअद) वोट- 514727
मनप्रीत सिंह बादल(कांग्रेस)वोट- 495332
हार जीत का अंतर- 19395

पटियाला सीट: धर्मवीर गांधी ने परनीत कौर को पराजित किया

lok sabha election 2014: know about winning and defeat candidate of punjab
पटियाला सीट से मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. धर्मबीर गांधी और कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर के बीच हुआ। गांधी ने परनीत कौर को 20924 वोट से पराजित किया।

ये है ब्योरा....
डॉ. धर्मबीर गांधी(AAP) वोट- 365671
परनीत कौर(कांग्रेस)वोट- 495332
हार जीत का अंतर- 19395
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed