सुखबीर बादल की अपील, सुखदेव सिंह ढींढसा मेरे पिता समान, पार्टी का दें साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी से नाराज चल रहे राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा से पार्टी का साथ देने की अपील की है। पार्टी अध्यक्ष ने सीनियर ढींढसा के प्रति नरम रुख का इजहार करते हुए कहा कि वे (ढींढसा) मेरे पिता समान हैं और मैं उनके गोद में खेला हूं। मैं लगातार अपील कर रहा हूं और हमेशा चाहूंगा कि ढींढसा साहिब पार्टी का साथ दें।
शुक्रवार को महाराजा पैलेस में पत्रकारों से बातचीत में बादल ने सपष्ट किया कि अकाली दल के दो मुद्दे हैं। पहला उनके द्वारा करवाया विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। दूसरा कैप्टन सरकार की हरेक फ्रंट पर नाकामी। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न मामलों में गठित एसआईटी को कांग्रेस सरकार ने अपने इशारे पर नचाया है। कभी किसी एसआईटी को प्रेस कांफ्रेंस करते देखा है।
उन्होंने दावा किया कि एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा। पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन के खिलाफ अन्य सभी सियासी दल अंदरखाते इकट्ठे हो रहे हैं लेकिन तमाम विरोधी दल अपनी मंशा में सफल नहीं हो सकेंगे।
असीं सेलिब्रेटी तो घट हां : अकाली दल की ओर से लोकसभा चुनाव में किसी सेलिब्रेटी को चुनाव मैदान में उतारने के सवाल पर सुखबीर ने कहा कि असीं सेलीब्रेटी तो घट हां। अकाली दल के नेता खुद सेलिब्रेटी ही हैं। इस मौके पर पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, एसजीपीसी अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल, अमनवीर सिंह चैरी, विन्नरजीत सिंह गोल्डी, इकबाल सिंह चूंदा, प्रितपाल सिंह हांडा और रविंदर सिंह चीमा मौजूद थे।
मेरे चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करेगी : परमिदर ढींढसा
पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि शिअद ने मुझे पांच बार विधायक व दो बार कैबिनेट मंत्री बनाया है। मेरे संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करेगी। दीप पैलेस में मीडिया से बातचीत में ढींढसा ने कहा कि शिअद भाजपा का मुकाबला कांग्रेस के साथ है। आप व टकसाली आपस में ही मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में किसी भी डेरे पर नतमस्तक नहीं होंगे और वोट मांगने नहीं जाएंगे।