{"_id":"5c9c6819bdec2214733747ef","slug":"lok-sabha-2019-inld-will-announce-all-candidates-of-lok-sabha-election-to-april-14-or-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय चौटाला ने कहा-14 या 15 अप्रैल को इनेलो सभी उम्मीदवारों की करेगी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय चौटाला ने कहा-14 या 15 अप्रैल को इनेलो सभी उम्मीदवारों की करेगी घोषणा
Thu, 28 Mar 2019 02:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
अभय सिंह चौटाला (फाइल फोटो)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभय सिंह चौटाला ने उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो की पार्लियामेंट अफेयर्स कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि चुनाव लड़ने के लिए आए आवेदनों को इनेलो सुप्रीमो के समक्ष रखा जाएगा और उनके दिशा निर्देशानुसार ही पार्टी के बैनर पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची फाइनल की जाएगी। वे अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से रूबरू हो रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 16 अप्रैल से आवेदन किए जाएंगे और उससे पहले 14 या 15 अप्रैल को सभी दस लोकसभा सीटों पर इनेलो प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो का गठन चौधरी देवीलाल की वैचारिक सोच और सिद्धांतों पर हुआ है। जिन्होंने सदैव कमेरों और किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले करीब 15 सालों में हरियाणा प्रदेश को कांग्रेस और भाजपा बर्बादी की ओर ले गए हैं। कांग्रेस के 10 साल के शासन में जहां किसानों की बेशकीमती जमीनें कौड़ियों के भाव पर खरीदकर उद्योगपतियों को बेची गईं। यही कारण है कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीबीआई अदालतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसी प्रकार भाजपा ने भी किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के झूठे ख्वाब दिखाकर उन्हें लूटा। उनसे कभी फसलों में नमी के नाम पर लूटने की कोशिश की गई तो कभी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर लूटा गया।