फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha 2019, Bishnoi family and supporters Create distance to Congress parivartan yatra

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से बिश्नोई परिवार और समर्थकों ने बनाई दूरी, हुड्डा बोले-पार्टी एक है

Thu, 28 Mar 2019 02:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Mar 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha 2019, Bishnoi family and supporters Create distance to Congress parivartan yatra
कांग्रेस की परिवर्तन रैली - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई और उनके परिजन सहित समर्थकों ने दूरी बनाए रखी है। जबकि कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई बुधवार को हांसी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने आए थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संबोधित किया कि चुनाव का डंका बज चुका है। 

विज्ञापन


कुछ लोग कांग्रेस पार्टी के बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी एक है। हिसार लोकसभा से जिस भी प्रत्याशी को कांग्रेस का टिकट मिले, 36 बिरादरी उसे जिताने का काम करेगी। पूर्व सीएम हुड्डा ने रथयात्रा के हांसी आगमन पर काली देवी चौक के निकट कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। हुड्डा ने कहा कि हांसी शहर शहीदों की नगरी है। 

विज्ञापन

Lok sabha 2019, Bishnoi family and supporters Create distance to Congress parivartan yatra
हरियाणा में कांग्रेस की परिवर्तन रैली - फोटो : अमर उजाला

सुनहरे अक्षरों में हांसी का इतिहास आज भी कायम है। लाल सड़क इस बात का जीता-जागता उदाहरण है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हुड्डा को गदा देकर सम्मानित किया। पूर्व सीएम के बाद जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने बोलना शुरू किया तो उस समय भी कार्यकर्ता हुड्डा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 29 मार्च को हरियाणा आ रहे हैं। 

वहीं रथयात्रा को लेकर नवीन जिंदल काली देवी चौक के समीप कार्यक्रम में पहुंचे। यहां एक घंटे तक उन्होंने रथयात्रा का इंतजार किया व यात्रा के आने पर बस में सवार हो गए। कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाब नबी आजाद, कुमारी सैलजा, अशोक तंवर, जयवीर वाल्मीकि, अनिल ठक्कर, महेंद्रपाल गुर्जर, पूर्व पार्षद सुमन शर्मा, राममेहर घिराय, हरपाल बूरा, तेलूराम जांगड़ा, योगेंद्र योगी, रमेश बामल, राजेश कासनिया, शमशेर मलिक, नितेश शर्मा, धर्मबीर गोयत, राजपाल मुनांच सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed