फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lohri celebration in punjab university student center

पीयू में मनाई गई लोहड़ी, स्टूडेंट्स के साथ वीसी ने डाला भांगड़ा

Sat, 13 Jan 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Jan 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Lohri celebration in punjab university student center
स्टूडेंट्स के साथ वीसी ने डाला भांगड़ा - फोटो : अमर उजाला
लोहड़ी का त्योहार हो और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर भंगड़े का धमाल ना हो, ऐसा तो कभी हुआ नहीं। शुक्रवार को लोहड़ी की पूर्व संध्या पर स्टूडेंट्स ने वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर और अन्य शिक्षकों के साथ भंगड़ा डाला। इस बार की लोहड़ी को खास बनाने के लिए पीयू स्टूडेंट काउंसिल के संयुक्त सचिव करन रंधावा ने स्टूडेंट्स का एक ग्रुप तैयार कर उनसे भंगड़ा प्रस्तुति करवाई।
विज्ञापन


सभी स्टूडेंट्स को लोहड़ी की बधाई देने के साथ वीसी ने चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का भी आभार जताया, जिन्होंने हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर पीयू की विरासत के बारे में बताया और इसे राष्ट्र महत्व वाला संस्थान बनाए जाने की सिफारिश की। स्टूडेंट सेंटर पर मनाई गई लोहड़ी के दौरान सैकड़ों छात्र, शिक्षक, स्टूडेंट काउंसिल प्रधान जश्न कंबोज और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


हिंदी, इतिहास विभाग ने भी मनाई लोहड़ी
स्टूडेंट सेंटर की लोहड़ी के अलावा पीयू के हिंदी विभाग और इतिहास विभाग में भी छात्रों ने इस त्यौहार को मनाया। हिंदी विभाग के  अध्यक्ष डा. गुरमीत सिंह ने बताया कि यहां कई प्रदेशों के छात्र पढ़ते हैं, ऐसे में पंजाबी के साथ हिंदी और हिमाचली गीत भी छात्रों के मनोरंजन के लिए चलवाए गए, ताकि सभी इस त्यौहार का आनंद ले सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed