फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Locks were broken when health and wellness center was found closed

Chandigarh News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद मिला तो तुड़वाए ताले

Wed, 07 Dec 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Locks were broken when health and wellness center was found closed
चंडीगढ़। सेक्टर-40 स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह औचक निरीक्षण के लिए पहुंचीं तो देखा कि मुख्य द्वार पर ताला लगा है। केंद्र पर तैनात कर्मी और मरीज बाहर खड़े थे। सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर मुख्य द्वार न खुला तो उन्होंने ताला तुड़वा दिया लेकिन अंदर जाने पर स्थिति और खराब मिली। सभी कमरों के दरवाजों पर ताले लटके थे। डॉ. सुमन ने सभी ताले तोड़ने के आदेश दिए। सुबह 9.30 हो गए लेकिन केंद्र पर तैनात वह स्वीपर नहीं आया जिसके पास सभी तालों की चाबी थी।
विज्ञापन

इस संबंध में सोमवार को केंद्र प्रभारी को पत्र जारी किया गया है। स्वास्थ्य निदेशक ने केंद्र का निरीक्षण दो दिसंबर को किया था। निरीक्षण वाले दिन केंद्र प्रभारी डॉ. हरमन अवकाश पर था। इसकी सूचना उन्होंने कार्यालय में पहले ही दे दी थी। वहीं, केंद्र पर सफाई न होने पर ये कार्य अन्य कर्मचारियों के पहुंचने से पहले करने का निर्देश दिया है। वहीं, ताला बंद होने की घटना दोबारा न हो इसके लिए डुप्लीकेट चाबियां प्रभारी व अन्य कर्मचारियों के पास रखने को कहा है। केंद्र में बायो मेडिकल वेस्ट के समुचित निस्तारण के साथ ही सभी मरम्मत कार्य तत्काल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed