फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   local bodies election, haryana bjp, bjp president subash barala, haryana

हरियाणा में निकाय चुनाव पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का बड़ा एलान

Thu, 14 Apr 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 14 Apr 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
local bodies election, haryana bjp, bjp president subash barala, haryana
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला - फोटो : file
हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला ने प्रदेश में निकाय चुनाव के बारे में कहा है कि इसकी तिथियां राज्य के चुनाव आयुक्त ही तय करेंगे लेकिन भाजपा
विज्ञापन

केवल उन्हीं सीटों पर पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी, जहां से पार्टी वर्करों द्वारा इस संबंध में मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां से भी मांग आएगी, वहां प्रत्याशियों
को कमल अलाट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सौ ब्लाक समितियों में से 98 फीसदी सीटों पर भाजपा के ही चेयरमैन और उप चेयरमैन बने हैं, जबकि 15 जिला परिषद
सीटों पर भी भाजपा के ही चेयरमैन व उप चेयरमैन बने हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पार्टी की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

बराला बुधवार को एमएलए हास्टल स्थित पार्टी कार्यालय को वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था से लैस किए जाने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ पार्टी
विज्ञापन

के आईटी प्रमुख विक्रम गौड़ भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह कदम पार्टी कार्यालयों का आधुनिकीकरण कर पार्टी के कामकाज की गति को बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिलहाल चंडीगढ़, पंचकूला और रोहतक कार्यालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई है लेकिन जल्दी ही सभी जिलों में पार्टी के अपने आफिस
बनाए जाने के साथ ही उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पार्टी कार्यालयों में ई-लाइब्रेरी और पार्टी का इतिहास
संकलित करने की व्यवस्था भी होगी। बराला ने बताया कि इस समय नौ जिलों में पार्टी के अपने आफिस हैं जबकि बाकी जगह किराए के स्थान पर आफिस चल रहे हैं।

प्रदेश के डीजीपी को बदले जाने के बारे में बराला ने कहा कि इसके बारे में मुख्यमंत्री ही कुछ बता सकते हैं क्योंकि मैं तो सिर्फ पार्टी चला रहा हूं और सीएम प्रदेश चला रहे

हैं। वे ही तय करते हैं कि किस अफसर से क्या काम लेना है। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि डीजीपी को हटाने के लिए पार्टी की ओर से दबाव बनाया गया। गुड़गांव
और मेवात जिलों का नाम बदले जाने के फैसले का स्वागत करते हुए बराला ने कहा कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed