फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lobbying intensifies again for state president in Haryana BJP, many big faces in the race

Chandigarh News: हरियाणा भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष के लिए फिर से लॉबिंग तेज, दौड़ में कई बड़े चेहरे

Thu, 30 May 2024 03:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Lobbying intensifies again for state president in Haryana BJP, many big faces in the race
हरियाणा भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष के लिए फिर से लॉबिंग तेज, दौड़ में कई बड़े चेहरे
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और कृष्णलाल पंवार के नाम सबसे आगे
पंजाबी समुदाय से मनीष ग्रोवर और संजय भाटिया के नाम पर भी चर्चा
फिलहाल मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास है प्रदेशाध्यक्ष का प्रभार

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष के लिए फिर से लॉबिंग तेज हो गई है। प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में कई बड़े चेहरे शामिल हैं। संभावना है कि 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल जाएगा। फिलहाल यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास ही है। विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए भाजपा ने संगठन पर जोर देना शुरू कर दिया है। संभावना है कि प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पसंद को ही तवज्जो दी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल नामों की बात करें तो इस समय सबसे आगे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और कृष्ण लाल पंवार का नाम चल रहा है। बराला जाट समाज से आते हैं और मनोहर के विश्वासपात्र हैं। वहीं, पंवार दलित चेहरा हैंं और मनोहर लाल की पसंद हैं। भाजपा के पास रिपोर्ट पहुंची है कि इस बार लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के मतदाताओं ने पार्टी के खिलाफ वोट किया है, इसलिए दलितों को विधानसभा में साधने के लिए पंवार पर दांव खेला जा सकता है। इन्हीं के साथ मुख्यमंत्री के मुख्य मीडिया कोऑर्डिनेटर सुदेश कटारिया का भी नाम चल रहा है।
विज्ञापन

पंजाबी समुदाय से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और करनाल से पूर्व सांसद संजय भाटिया के नाम पर भी चर्चा चल रही है। ये दोनों भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गुड बुक में आते हैं। इनके अलावा ब्राह्मण चेहरा और सीएम के पूर्व ओएसडी अजय गौड़ का नाम भी प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। भाजपा नायब सिंह सैनी को सीएम बनाकर पहले ही ओबीसी मतदाताओं को साधने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन अब देखना यह है कि प्रदेशाध्यक्ष के लिए जाट चेहरे का चयन करती है या फिर गैर जाट का।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने की सीएम से मुलाकात
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर में सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव के दौरान मैराथन प्रचार और मतदान के बाद प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य सहित अन्य विषयों पर दोनों में चर्चा हुई। मुलाकात के बाद धनखड़ ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी आराम नहीं करता और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed