फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loan Facility on base of Score

अपना स्कोर बढ़ाइए और बिन बाधा लोन पाइए

Wed, 06 Aug 2014 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Aug 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
Loan Facility on base of Score

आपका स्कोर सात सौ है तो आपको आसानी से लोन मिल सकेगा। क्रेडिट इंफारमेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड (सिबिल) ने मंगलवार को कर्ज लेने वालों के ट्रैक रिकार्ड की जानकारी दी।

विज्ञापन


इसके अंतर्गत बताया गया कि दस साल में सिबिल के ट्रैक रिकार्ड का ही नतीजा है कि बैंक में डिफाल्टर कम हुए हैं। अब टेलीफोन और इंश्योरेंस कंपनियों को भी सिबिल की मदद मिल रही है।
विज्ञापन


होटल ताज में प्रेस कान्फ्रेंस में सिबिल (उपभोक्ता मामले) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षला चंदोरकर ने बताया कि सिबिल रिपोर्ट और सिबिल ट्रांसयूनियन स्कोर ऋणधारकों को दिए गए उधार के डूबने की संभावना को पहले ही बता देता है। स्कोर का रेंज तीन सौ से नौ सौ तक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ सौ का स्कोर बताता है कि उपभोक्ता को कर्ज देने में जोखिम कम है। सिबिल डाटा यह बताता है कि जिनका स्कोर सात सौ है उनको बैंक आसानी से कर्ज और क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिबिल 35 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं और एक करोड़ 90 लाख कारोबारियों के ऋण संबंधी सूचना रिकार्ड उपलब्ध करवाता है।

ट्रैक रिकार्ड से घबराएं मत, यह बेहतर है
सिबल में आपका ट्रैक रिकार्ड है तो यह आपको लोन दिलाने में मददगार होगा। बैंकों को इसके माध्यम से यह जानकारी मिल सकेगी कि आपने पिछला लोन कैसे चुकाया और जिस लोन के लिए आवेदन दे रहे हैं उसके लिए आपकी आहर्यता क्या है।

इंश्योरेंस कंपनी के लिए लोकेट प्लस

आप अगर अपना पता बदलते हैं और इंश्योरेंस, मोबाइल कंपनी और टेलीकाम ऑपरेटरों के साथ अपने बैंक को इसकी जानकारी नहीं देते हैं तो सिबिल के माध्यम से यह कंपनियां आपकी जानकारी हासिल कर लेंगी। लोन के लिए आवेदन देते ही आपका मौजूदा पता सिबिल में अपडेट हो जाएगा।


ट्रिगर रखेगा आपके लोन पर नजर
सिबिल अब सिर्फ लोन का ट्रैक रिकार्ड ही बैंक को उपलब्ध नहीं करवाता है, बल्कि उनके डिफाल्ट करते ही उसकी हर जानकारी बैंक को भी दे देता है। सिबिल की अधिकारी हर्षला चंदोरकर ने बताया कि कुछ बैंक अपने कुछ ग्राहकों पर नजर रखने के लिए कहते हैं। ऐसे ग्राहक जो कई बार अपना पता बदल कर नया लोन लेते हैं, ऐसे ग्राहकों के लिए ट्रिगर नाम की सेवा शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed