फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   LKG child brutally beaten by teacher in Ludhiana

शिक्षक की क्रूरता: एलकेजी के बच्चे को दी खौफनाक सजा, हाथ-पांव पकड़वा डंडे से पीटा, जानें पूरी वजह

Thu, 21 Sep 2023 09:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Sep 2023 09:12 PM IST
सार

बच्चे की मां के अनुसार बच्चें का झगड़ा हुआ था और बेटे ने पेंसिल मार दी थी। बच्चे ने टीचर से शिकायत कर दी। टीचर ने डांटकर समझाने के बजाय क्रूरता की। बच्चा घर आया तो उससे चला भी नहीं जा रहा था लेकिन उसने बताया नहीं कि स्कूल में क्या हुआ है?

विज्ञापन
LKG child brutally beaten by teacher in Ludhiana
बच्चे को उठाकर शिक्षक ने की पिटाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एलकेजी के छात्र को शिक्षक ने क्रूरता भरी सजा दी। आरोपी शिक्षक स्कूल प्रिसिंपल का बेटा है। सहपाठी को पेंसिल मारने पर शिक्षक ने अन्य क्लास के दो बच्चों को बुलाया और एक बच्चे से हाथ और दूसरे से पैर पकड़ने को कहा। इसके बाद एलकेजी के छात्र के पैरों पर डंडे मारे। इतना ही नहीं बच्चे को गर्दन से पकड़ कर धक्का भी दिया।

विज्ञापन


दूसरे दिन भी बच्चे को ऐसी सजा दी गई। मगर स्कूल के ही अन्य बच्चों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बच्चे ने परिवार को कुछ नहीं बताया था लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद उन तक यह जानकारी पहुंची। परिवार वाले बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे और थाना मोती नगर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बाल विकास मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल राम इकबाल सिंह के बेटे श्री भगवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बच्चे की मां के अनुसार बच्चें का झगड़ा हुआ था और बेटे ने पेंसिल मार दी थी। बच्चे ने टीचर से शिकायत कर दी। टीचर ने डांटकर समझाने के बजाय क्रूरता की। बच्चा घर आया तो उससे चला भी नहीं जा रहा था लेकिन उसने बताया नहीं कि स्कूल में क्या हुआ है? बच्चे के पांव में सूजन और टांगों पर डंडे के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर लेटा तो बच्चों को उठाने को बुलाया: शिक्षक

आरोपी शिक्षक श्री भगवान का कहना है कि बच्चे ने किसी अन्य बच्चे को पेंसिल मारी थी। उस बच्चे के परिजन उनके पास शिकायत लेकर आए थे। छात्र को कई बार समझाया है। पेंसिल अगर किसी बच्चे के नाजुक जगह पर लग जाती तो मामला बिगड़ सकता है। बच्चे के परिजन खुद कई बार ज्यादा शरारत करने की शिकायत कर चुके हैं। जब छात्र जमीन पर लेट गया तो उसे डराने के लिए दो बच्चों को बोलकर उठवाया था और सजा दी गई।

चाइल्ड केयर प्रोटेक्शन की टीम ने छात्र से की मुलाकात

चाइल्ड केयर प्रोटेक्शन की सदस्य रश्मि छात्र के घर पहुंचीं। बच्चे के माता-पिता से उन्होंने घटना की जानकारी ली। बच्चे से भी उन्होंने मुलाकात की। रश्मि ने बताया कि वह थाना मोती नगर पुलिस से मिलेंगी। परिवार को जो सहायता चाहिए वह चाइल्ड केयर उन्हें देगा। आरोपी के खिलाफ जांच के बाद जो बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग ने इस मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed