{"_id":"63014b5483a3fb725130a065","slug":"list-of-vacant-seats-released-after-first-counseling-in-centralized-courses-in-colleges-chandigarh-news-pkl459984091","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड कोर्स में पहली काउंसलिंग के बाद खाली सीटों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड कोर्स में पहली काउंसलिंग के बाद खाली सीटों की सूची जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के 11 सरकारी और निजी कॉलेजों में पहली काउंसलिंग के खत्म होने के बाद शनिवार देर शाम डीएचई की वेबसाइट पर खाली सीटों की सूची जारी की गई। उम्मीदवार अपने दाखिले के लिए आवेदन किए गए कॉलेज और कोर्स में कोटे के अनुसार खाली सीटों की जानकारी डीएचई की वेबसाइट पर जाकर देख सकता है।
वहीं, दूसरी काउंसलिंग में दाखिला सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को दिया जाएगा जिन्होंने दूसरी काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था। दूसरी काउंसलिंग के लिए शनिवार शाम पांच बजे तक दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करना था। जिन उम्मीदवारों की पहली काउंसलिंग के दौरान किसी भी तरह की फॉर्म में दिक्कतें आई थी और उन्हें उम्मीदवार ने सही करवाया है, उन्हें भी दूसरी काउंसलिंग के लिए शनिवार शाम पांच बजे तक आवेदन करना था। ऐसे उम्मीदवारों को भी दूसरी काउंसलिंग में मौका दिया जाएगा। अगर उम्मीदवार ने दूसरी काउंसलिंग में दाखिले के लिए इच्छा जाहिर नहीं की है तो उसे मेरिट में नहीं शामिल किया जाएगा।
इन कॉलेजों में मुख्य कोर्स में इतनी सीटें हैं खाली
कॉलेज - बीसीए - बीकॉम - बीबीए - बीएससी नॉन मेडिकल
पीजीजीसी-11 - 15 - 17 - 28 - 65
पीजीजीसीजी-11 - 22 - 17 - 0 - 33
पीजीजीसीजी-42 - 29 - 32 - 0 - 50
पीजीजीसी-46 - 9 - 32 - 20 - 0
जीसीसीबीए-50 - 13 - 20 - 36 - 0
डीएवी -10 - 40 - 95 - 60 - 205
एसडी -32 - 39 - 44 - 54 - 77
एमसीएम-36 - 22 - 66 - 18 - 67
बीए की तीसरी काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को भेजा नोटिस
शहर के सरकारी और निजी कॉलेजों में जहां दूसरी काउंसलिंग के बाद सीटें खाली रह गई है। कॉलेजों ने उम्मीदवारों को दाखिले के लिए शनिवार को नोटिस और फीस का लिंक भेज दिया गया है। उम्मीदवार को फीस लिंक के साथ दिए गए तय समय में ही फीस जमा करवाकर सीट पक्की करनी होगी। शहर के प्रमुख निजी कॉलेज एसडी और डीएवी-10 बीए कोर्स के लिए तीसरी काउंसलिंग नहीं करवा रहे हैं। तीसरी काउंसलिंग में 50 प्रतिशत और इससे अधिक अंक वाले प्रतिभागियों को मौका दिया जाना है।